Hanuman Chalisa

चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए तैयार हैं चंद्रयान-2, खुलेंगे दक्षिणी ध्रुव से जुड़े राज

Webdunia
गुरुवार, 5 सितम्बर 2019 (22:52 IST)
बेंगलुरु। चंद्रयान-2 का लैंडर ‘विक्रम’ शनिवार तड़के चांद की सतह पर ऐतिहासिक ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने के लिए तैयार है। भारत का यह दूसरा चंद्र मिशन चांद के अब तक अनदेखे दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर प्रकाश डाल सकता है।
 
चांद पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ भारत के दूसरे चंद्र मिशन की सर्वाधिक चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया है और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अब से पहले इस प्रक्रिया को कभी अंजाम नहीं दिया है।
ALSO READ: इस तरह होगी चांद पर चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग
इसरो के अनुसार चांद का दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र बेहद रुचिकर है क्योंकि यह उत्तरी ध्रुव क्षेत्र के मुकाबले काफी बड़ा है और अंधकार में डूबा रहता है। चांद पर स्थायी रूप से अंधकार वाले क्षेत्रों में पानी मौजूद होने की संभावना है। इसके अलावा चांद पर ऐसे गड्ढे हैं जहां कभी धूप नहीं पड़ी है। इन्हें ‘कोल्ड ट्रैप’ कहा जाता है और इनमें पूर्व के सौर मंडल का जीवाश्म रिकॉर्ड मौजूद है।
 
चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम’ को शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात एक बजे से दो बजे के बीच चांद की सतह पर उतारने की प्रक्रिया की जाएगी और यह रात डेढ़ से ढाई बजे के बीच चांद पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करेगा।
 
क्या है सॉफ्ट लैंडिंग : अन्वेषण से जुड़े उपकरणों को सुरक्षित रखने के लिए ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ परम आवश्यक होती है। इसमें लैंडर को आराम से धीरे-धीरे सतह पर उतारा जाता है, ताकि लैंडर और रोवर तथा उनके साथ लगे अन्य उपकरण सुरक्षित रहें। ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ इस मिशन की सबसे जटिल प्रक्रिया है और यह इसरो वैज्ञानिकों की ‘दिलों की धड़कनों’ को थमा देने वाली होगी।
 
लैंडर के चांद पर उतरने के बाद सात सितंबर की सुबह साढ़े पांच से साढ़े छह बजे के बीच इसके भीतर से रोवर ‘प्रज्ञान’ बाहर निकलेगा और अपने वैज्ञानिक प्रयोग शुरू करेगा।
 
इसरो को यदि ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ में सफलता मिलती है तो रूस, अमेरिका और चीन के बाद भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा तथा चांद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा।
 
यहां लैंडिंग करेगा चंद्रयान 2 : अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि ‘चंद्रयान-2’ लैंडर और रोवर को लगभग 70 डिग्री दक्षिणी अक्षांश में दो गड्ढों ‘मैंजिनस सी’ और ‘सिंपेलियस एन’ के बीच एक ऊंचे मैदानी इलाके में उतारने का प्रयास करेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

putin india visit : व्लादिमीर पुतिन की कार ऑरस सेनट, डोनाल्ड ट्रंप की द बीस्ट, किसमें कितना दम

डल झील की तर्ज पर भोपाल को मिलेगी शिकारे की नई सौगात, बोट क्लब पर CM डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

Indigo ने रद्द की 70 से ज्‍यादा उड़ानें, कंपनी ने मांगी माफी, जा‍निए क्‍या है वजह

नए आधार एप में घर बैठे बदल सकेंगे नाम और पता, किसी दस्‍तावेज की नहीं होगी जरूरत

बड़ी खबर, मोदी सरकार ने वापस लिया संचार साथी ऐप प्री इंस्टाल करने का फैसला

सभी देखें

नवीनतम

'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर बड़ा अपडेट, विधि आयोग ने क्या कहा

IndiGo crisis : इंडिगो की 200 उड़ानें कैंसिल, क्या रहा कारण, कंपनी का बयान आया सामने

सहकारी संस्थाएं किसानों को सशक्त बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रयास करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

putin india visit : व्लादिमीर पुतिन की कार ऑरस सेनट, डोनाल्ड ट्रंप की द बीस्ट, किसमें कितना दम

यूपी में अवैध रोहिंग्या और बांग्लादेशियों पर एक्शन, बनेगा डिटेंशन सेंटर

अगला लेख