चांद के और करीब चंद्रयान-3, डिबूस्टिंग प्रक्रिया सफल

Webdunia
शुक्रवार, 18 अगस्त 2023 (17:56 IST)
Chandrayaan 3 closer to moon: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शुक्रवार को कहा कि चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल (एलएम) को चंद्रमा के करीब ले जाने वाली एक ‘डिबूस्टिंग’ प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है और इसकी स्थिति सामान्य है।
 
लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल 20 अगस्त को दूसरी ‘डिबूस्टिंग’ (गति कम करने की प्रक्रिया) से गुजरेगा, जिसके तहत इसे एक कक्षा में उतारा जाएगा जो इसे चंद्रमा की सतह के बहुत करीब ले जाएगा। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ 23 अगस्त को होने की उम्मीद है।
 
इसरो ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि लैंडर मॉड्यूल की स्थिति सामान्य है। एलएम ने सफलतापूर्वक एक डिबूस्टिंग प्रक्रिया को पूरा किया, जिससे अब इसकी कक्षा घटकर 113 किलोमीटर x 157 किलोमीटर रह गई है। दूसरी डिबूस्टिंग प्रक्रिया 20 अगस्त, 2023 को भारतीय समयानुसार देर रात दो बजे की जानी है।
 
चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल और प्रणोदन मॉड्यूल बृहस्पतिवार को सफलतापूर्वक अलग हो गए थे। चंद्रयान-3 ने 14 जुलाई को प्रक्षेपण के बाद पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था।

<

Chandrayaan-3 Mission:

View from the Lander Imager (LI) Camera-1
on August 17, 2023
just after the separation of the Lander Module from the Propulsion Module #Chandrayaan_3 #Ch3 pic.twitter.com/abPIyEn1Ad

— ISRO (@isro) August 18, 2023 >चंद्रमा की तस्वीरें : इस बीच, इसरो ने चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल पर लगे कैमरों द्वारा ली गईं चंद्रमा की तस्वीरें शुक्रवार को जारी कीं। प्रणोदन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल के बृहस्पतिवार को अलग होने के बाद ली गईं तस्वीरों में चंद्रमा की सतह पर गड्ढे दिखाई देते हैं जिन्हें इसरो द्वारा जारी की गईं तस्वीरों में 'फैब्री', 'जियोर्डानो ब्रूनो' और 'हरखेबी जे' के रूप में चिह्नित किया गया है।
 
तस्वीरों में 15 अगस्त को ‘लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा’ (एलपीडीसी) द्वारा ली गईं तस्वीरें और 17 अगस्त को प्रणोदन मॉड्यूल से लैंडर मॉड्यूल के अलग होने के ठीक बाद ‘लैंडर इमेजर’ (एलआई) कैमरा-1 द्वारा ली गईं तस्वीरें शामिल हैं।(भाषा/वेबदुनिया) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या ट्रेन में एक्स्ट्रा लगेज पर लगेगा कोई जुर्माना, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आया बड़ा बयान

इमरान खान को SC से मिली जमानत, जानिए कौनसे हैं वो 8 मामले

GST में 12%, 28% स्लैब को खत्म करने की सिफारिश, जनता को मिलेगा बड़ा तोहफा, सस्ती होंगी चीजें, केंद्र का प्रस्ताव GoM ने स्वीकारा

संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन क्यों मोदी सरकार लाई पीएम-सीएम के 30 दिन जेल में रहने पर कुर्सी जाने वाला विधेयक?

कबूतर को खतरनाक खत के साथ पकड़ा, जम्मू रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप के आलोचक पूर्व NSA बोल्टन के आवास की FBI ने ली तलाशी

ऑपरेशन सिंदूर से नहीं सीखा पाकिस्तान, तोड़ना ही होगा उसका भ्रम

​पंजाब सरकार बाढ़ पीड़ितों को हुए नुकसान की पाई-पाई का मुआवजा देगी : मुख्यमंत्री

इस्तीफे के बाद अब क्या कर रहे हैं जगदीप धनखड़, विपक्ष ने भी उठाए थे सवाल

ब्रेन ड्रेन से हटकर ब्रेन गेन की ओर कदम बढ़ा रहा है पंजाब

अगला लेख