चंद्रयान के उपकरण ने सौर कोरोना पर दिए विशिष्ट वैज्ञानिक नतीजे

Webdunia
बुधवार, 23 जून 2021 (14:23 IST)
बेंगलुरु। भारत के चंद्रयान-2 मिशन पर लगे एक उपकरण ने सौर कोरोना और हेलियोफिजिक्स पर विशिष्ट वैज्ञानिक नतीजे उपलब्ध कराए हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने यह जानकारी दी है।
 
कोरोना सूर्य का बाहरी वातावरण होता है। यह सूर्य की दिखने वाली सतह के ऊपर कई हजार किलोमीटर तक फैली हुई है जो धीरे-धीरे हमारे सौर मंडल से बाहर की ओर बहने वाली सौर पवन में परिवर्तित हो जाती है। हेलियोफिजिक्स सूर्य और सौर मंडल के बीच भौतिक संबंधों का विज्ञान है।
 
बेंगलुरु में स्थित अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि उसे ऊर्जा और सूर्य के अन्य विभिन्न आयामों की अच्छी समझ है लेकिन कई संभवत: अहम घटनाएं अब भी एक रहस्य है। इनमें से कुछ रहस्य सूर्य के गर्म बाहरी वातावरण से संबंधित हैं जिसे कोरोना के तौर पर जाना जाता है जो विद्युत चुम्बकीय वर्णक्रम के पराबैगनी और एक्स-रे तरंगदैर्घ्यों में उत्सर्जन करती है।
 
यह ज्ञात है कि कोरोना में एक मिलियन केल्विन से अत्यधिक तापमान में आयनित गैस होती है जो सूर्य की दिखने वाली सतह के तापमान से कहीं अधिक है।
 
इसरो के अनुसार, अत्यधिक गर्म कोरोना की मौजूदगी जैसी बातों का पता लगने से ऐसा संकेत मिलता है कि कोरोना के गर्म होने में मैग्नेटिक फील्ड की एक महत्वपूर्ण भूमिका है। सूर्य की दृश्य तस्वीरों में जो गहरे धब्बे दिखते हैं उन्हें ही कोरोना कहा जाता है जहां बताया जाता है कि मैग्नेटिक फील्ड मजबूत होते हैं।
 
इसरो की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अंतरिक्ष विभाग की एक शाखा अहमदाबाद स्थित फिजिकल रिसर्च लैबोरेटरी (पीआरएल) के वैज्ञानिकों के एक दल ने सौर कोरोना के बारे में दिलचस्प जानकारियां पाने के लिए इसरो के चंद्रयान-2 मिशन पर स्थित सौर एक्स-रे मॉनिटर (एक्सएसएम) से मिलने वाले आंकड़ों का अध्ययन किया। पहली बार सौर कोरोना में एमजी, एआई, एसआई तत्व प्रचुर मात्रा में पाए गए है।
 
अभी एक्सएसएम ही एकमात्र ऐसा उपकरण है जो सूर्य की सॉफ्ट एक्स-रे वर्णक्रमीय माप उपलब्ध कराता है। सबसे महत्वपूर्ण एक्सएसएम हर सेकंड में बहुत अच्छी ऊर्जा रेजोल्यूशन के साथ ऐसे माप उपलब्ध कराता है जो अभी तक किसी भी उपकरण के लिए उत्कृष्ट है।
 
एक्सएसएम ने ‘सौर न्यूनतम’ की अवधि के दौरान सितंबर 2019 में सूर्य का अवलोकन शुरू किया था जब सूर्य पर बहुत कम धब्बे और सक्रिय क्षेत्र होते हैं। ‘सौर न्यूनतम’ सूर्य के 11 साल के सौर चक्र में कम से कम सौर गतिविधि की अवधि है। इससे एक्सएसएम को लंबी अवधियों के लिए बिना सक्रिय क्षेत्रों के कोरोना का अवलोकन करने का मौका मिल गया।
 
इसरो ने कहा, 'चंद्रयान-2 ऑर्बिटर और एक्सएसएम उपकरण दोनों बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उनके कई और रोचक तथा नए नतीजे मुहैया कराने की उम्मीद है।' (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख