Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल के दामों में यूपी-बिहार समेत कई शहरों में आया बदलाव, जानिए क्या हैं ताजा दाम

Webdunia
शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2023 (10:36 IST)
नई दिल्ली। कच्‍चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में पिछले 24 घंटे के दौरान तेज उछाल देखा जा रहा है। कच्चा तेल एक बार फिर 82 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया। इस बीच शुक्रवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में भी बदलाव देखा जा रहा है और यूपी-बिहार के कई शहरों में तेल के भाव बदल गए हैं।
 
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में आज सुबह पेट्रोल के भाव 41 पैसे चढ़कर 97.00 रुपए लीटर पहुंच गए जबकि डीजल 38 पैसे महंगा होकर 90.14 रुपए लीटर हो गया है। बिहार की राजधानी पटना में आज पेट्रोल 35 पैसे सस्‍ता हुआ और 107.24 रुपए लीटर बिक रहा जबकि डीजल 32 पैसे गिरकर 90.04 रुपए लीटर पहुंच गया है। हरियाणा की राजधानी और एनसीआर के प्रमुख शहर गुरुग्राम में भी आज पेट्रोल के भाव 10 पैसे गिरकर 96.71 रुपए लीटर हो गए जबकि डीजल 10 पैसे टूटकर 89.59 रुपए लीटर बिक रहा है।
 
कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में बड़ा उछाल आया है। कच्‍चे तेल का भाव करीब 2 डॉलर चढ़कर 82.77 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी 2 डॉलर बढ़त के साथ 75.96 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 तथा कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। नोएडा में पेट्रोल 97.00 और डीजल 90.14, गुरुग्राम में पेट्रोल 96.71 और डीजल 89.59 और पटना में पेट्रोल 107.24 रुपए और डीजल 94.04 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

देश को ऑपरेशन तंदूर चाहिए था, सिंदूर नहीं, लोकसभा में सपा सांसद राजभर का बयान

जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकियों को लेकर क्‍या बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

प्रियंका गांधी का विदेश मंत्री से सवाल, ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका के रोल पर चुप क्यों हैं?

वाडियार राजा का अनादर नहीं किया, बयान की गलत व्याख्या की गई : यतींद्र सिद्धारमैया

डोनाल्ड ट्रंप का मुंह बंद कराओ या भारत में.. संसद में दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से की यह मांग

अगला लेख