Hanuman Chalisa

चारधाम परियोजना एक साल में होगी पूरी, अब बारहों महीने होंगे दर्शन

Webdunia
बुधवार, 5 जून 2019 (15:56 IST)
नई दिल्ली। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि उत्तराखंड में चारधाम को जोड़ने वाली 'ऑल वेदर' सड़क परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है और इसका निर्माण कार्य 1 साल में पूरा कर लिया जाएगा।
 
गडकरी ने लगातार दूसरी बार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों से कहा कि उत्तराखंड में हर मौसम में चारों धाम- गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ तथा केदानाथ धाम को जोड़ने वाली 'ऑल वेदर- वे' परियोजना का काम लगातार चल रहा है। इस परियोजना के तहत सड़कों को यातायात को अवरुद्ध किए बिना चौड़ा किया जा रहा है और काफी काम पूरा हो चुका है।
 
उन्होंने कहा कि इस सड़क पर काम पूरा होने के बाद उत्तराखंड में कई जगह हर पल बदलने वाले मौसम की परवाह किए बिना पूरे साल कभी भी चारधामों की यात्रा की जा सकेगी।
 
केंद्रीय मंत्री ने कहा उत्तराखंड में औली को ज्यादा विकसित करने के लिए वहां बड़े स्तर पर ढांचागत सुविधा उपलब्ध कराने की जरूरत है, क्योंकि औली में प्रकृति ने जो खूबसूरती परोसी है, वह असाधारण है और इस वजह से औली भारत का डाबोस बन सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

सफल हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में MP लगातार बना रहा रिकॉर्ड

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

डींगरपुर हिंसा, उम्रकैद की सजा पाए 6 दोषियों की अपील हाईकोर्ट में खारिज कराने के लिए पुलिस करेगी मजबूत पैरवी

अगला लेख