लोकसभा में किस बात को लेकर भिड़ गए रवनीत और चन्नी

Webdunia
गुरुवार, 25 जुलाई 2024 (21:32 IST)
लोकसभा में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई और हंगामा बढ़ने के कारण सदन की कार्यवाही लगभग 35 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। सदन में केंद्रीय बजट 2024-25 पर चर्चा के दौरान जालंधर से कांग्रेस के सांसद और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी अपनी बात रख रहे थे।
ALSO READ: NEET को लेकर शिक्षामंत्री प्रधान ने कांग्रेस पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप...
उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि ये देश के हवाई अड्डे समेत सबकुछ बेच रहे हैं। चन्नी ने कहा, ‘‘आप (सरकार) देश की संपत्तियों के संरक्षक हैं, मालिक नहीं हैं। इन्हें बेचने की और देश को बर्बाद करने की गलती मत कीजिए।’’
 
कांग्रेस सांसद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत केंद्र सरकार की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से करते हुए आरोप लगाया, ‘‘इनमें (सत्तापक्ष) और अंग्रेजों में कोई फर्क नहीं है, सिर्फ रंग का फर्क है। पहले ये सत्ता में काबिज हुए और फिर सत्ता के रास्ते ये देश के उद्योगों पर अपने लोगों का कब्जा करा रहे हैं।’’
ALSO READ: CM योगी से पल्लवी पटेल की मुलाकात, सिराथू सीट से केशव प्रसाद मौर्य को हराया था चुनाव
इस पर रेल राज्य मंत्री और पूर्व कांग्रेस सदस्य बिट्टू ने कुछ टिप्पणी की। जवाब में चन्नी ने भी उनके खिलाफ कुछ कहा। इस पर पीठासीन सभापति संध्या राय ने कांग्रेस सदस्य से व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करने को कहा।
 
बिट्टू ने कहा कि ‘इन्होंने (चन्नी ने) मेरा नाम लिया। मेरे दादा सरदार बेअंत सिंह ने देश के लिए कुर्बानी दी थी, कांग्रेस के लिए नहीं दी थी।’’ बिट्टू ने आरोप लगाया कि चन्नी के खिलाफ ‘मी टू’ समेत अनेक मामले हैं। इस पर दोनों पक्षों के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी। इनपुट भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किश्तवाड़ के बाद कठुआ में भी बादल फटने से तबाही, 7 की मौत

कौन हैं सीपी राधाकृष्णन, जो होंगे NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

वोट चोरी के आरोपों पर हलफनामा दें या देश से माफी मांगें, चुनाव आयोग ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

मुंबई में 10 हजार वाहनों पर लगाया 1 करोड़ रुपए का जुर्माना, दही हांडी उत्‍सव में हुआ यातायात नियमों का उल्लंघन

चुनाव चोरी नहीं होने देंगे, बिहार में वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत पर गरजे राहुल गांधी

सभी देखें

नवीनतम

हैदराबाद में जन्माष्टमी पर्व के दौरान वाहन पर गिरा बिजली का तार, करंट से 5 लोगों की मौत

ओडिशा में आय से अधिक संपत्ति के आरोप में इंजीनियर के 8 परिसरों पर छापे

मध्यप्रदेश कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के नामों के एलान के साथ बगावत, कई नेताओं का इस्तीफा, पटवारी पर फूटा गुस्सा

राष्ट्रपति के पुलिस पदक से अलंकृत एएसपी अंजना तिवारी

नोएडा में अज्ञात वाहन की टक्कर में 2 कंपनी प्रतिनिधियों की मौत

अगला लेख