Hanuman Chalisa

पृथ्वी पर घटी यह बड़ी घटना और मिट गया डायनासौर का नामोनिशान

Webdunia
रविवार, 27 मई 2018 (19:07 IST)
वॉशिंगटन। पृथ्वी से डायनासौर का नामोनिशान मिटाने वाले क्षुद्रग्रह चिक्शुलब की वजह से धरती के तापमान में तेजी से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई थी और यह स्थिति अगले करीब 1,00,000 साल तक बनी रही थी। क्षुद्रग्रह चिक्शुलब धरती से टकराया था और वैज्ञानिकों का कहना है कि इसी टक्कर की वजह से पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी में जो बदलाव हुआ, उससे डायनासौर का अस्तित्व ही समाप्त हो गया था। 
 
एक नए अध्ययन में यह दावा करते हुए कहा गया है कि मौजूदा समय में मानवीय गतिविधियों से धरती को जितना नुकसान पहुंच रहा है उससे कहीं ज्यादा नुकसान धरती को चिक्शुलब से टकराने की दुर्लभ घटना की वजह से हुआ था। चिक्शुलब का पृथ्वी से टकराना इस बात की अहम जानकारी मुहैया करता है कि पर्यावरण में बहुत ज्यादा बदलाव हो तो अचानक कुछ भी हो सकता है।
 
इस क्षुद्रग्रह की पृथ्वी से टक्कर पर किए गए विश्लेषणों में विशेषज्ञों ने कहा है कि इसके बाद वैश्विक तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो गई थी और यह स्थिति अगले करीब 1,00,000 साल तक रही थी। कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि क्षुद्रग्रह के प्रभाव की वजह से पृथ्वी की अंदरुनी सतह से निकला कार्बन तथा वन्य क्षेत्रों में आग लगने से निकला कार्बन वायुमंडल में पहुंचा जिसकी वजह से तापमान के गंभीर दुष्प्रभाव भी हुए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

सफल हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में MP लगातार बना रहा रिकॉर्ड

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

डींगरपुर हिंसा, उम्रकैद की सजा पाए 6 दोषियों की अपील हाईकोर्ट में खारिज कराने के लिए पुलिस करेगी मजबूत पैरवी

अगला लेख