सावधान, चीन ने रोका ब्रह्मपुत्र का पानी, अरुणाचल पर सूखे का खतरा

Webdunia
शुक्रवार, 19 अक्टूबर 2018 (15:47 IST)
एक सनसनीखेज घटनाक्रम में चीन ने तिब्बत के रास्ते भारत में बहने वाली ब्रह्मपुत्र नदी का पानी रोक दिया है। पानी रुकने की वजह से अरुणाचल प्रदेश के एक बड़े हिस्से में सूखे की नौबत आ गई है।
 
चीन की यारलुंग सांगपो नदी को तिब्बत से अरुणाचल में प्रवेश के बाद सियांग कहा जाता है। यही सियांग असम में प्रवेश के बाद ब्रह्मपुत्र कहलाती है।
 
अरुणाचल प्रदेश से कांग्रेस सांसद निनोंग एरिंग ने केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल को पत्र लिखकर इस समस्या से अवगत कराया है। ब्रह्मपुत्र का पानी रुक जाने से अरुणाचल प्रदेश के तूतिंग, यिंगकियोंग और पासीघाट इलाके में इसके कारण सूखे के हालात पैदा हो गए हैं।
 
उन्होंने अपनी चिट्ठी में विदेश मंत्री सुष्मा स्वराज और अर्जुन राम मेघवाल से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।
 
यह भी आशंका जताई जा रही है कि अगर भूस्खलन के चलते ब्रह्मपुत्र में गिरा पत्थर हट जाता है तो अरुणाचल में भीषण बाढ़ आ सकती है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या अमेरिका की दादागिरी को खत्म करने के लिए एक साथ होंगे भारत, रूस और चीन, पुतिन भारत आएंगे, मोदी चीन जाएंगे

भारत को मिला चीन का साथ, टैरिफ बढ़ाने पर भड़का, अमेरिकी राष्ट्रपति को बताया बदमाश

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर दूसरी बार हमला, चलाईं 25 गोलियां, क्या लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर हैं कॉमेडियन

पतियों की हत्‍याओं में क्रिएटिव हुईं पत्‍नियां, यूट्यूब और फिल्‍मों से सीख रहीं खौफनाक मर्डर के अनोखे तरीके

राजस्‍थान के झुंझुनू में सनकी ने कुत्‍तों पर बरसाई गोलियां, 25 कुत्‍तों की गोली मारकर हत्‍या

सभी देखें

नवीनतम

क्‍यों होते हैं युद्ध, RSS चीफ भागवत ने बताया कारण

भारत को मिला चीन का साथ, टैरिफ बढ़ाने पर भड़का, अमेरिकी राष्ट्रपति को बताया बदमाश

धराली आपदा : 274 लोगों को बचाया, 60 से ज्‍यादा लापता, रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन अब भी जारी

India and China : क्या अमेरिका की दादागिरी को खत्म करने के लिए एक साथ होंगे भारत, रूस और चीन, पुतिन भारत आएंगे, मोदी चीन जाएंगे

पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर फिर जा सकते हैं अमेरिका

अगला लेख