चीन की नापाक चाल का खुलासा, PM मोदी सहित बड़ी हस्तियों की जासूसी, 1350 लोगों की जानकारी जुटाई

Webdunia
सोमवार, 14 सितम्बर 2020 (07:18 IST)
नई दिल्ली। लद्दाख में एलओसी पर चीन जहां घुसपैठ की कोशिशें कर रहा है, वहीं डिजिटल वर्ल्ड में भी वह भारत के खिलाफ साजिशें रच रहा है।
 
अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार चीन भारत के बड़े राजनेताओं की और संवैधानिक संस्थाओं में बैठे अधिकारियों की जासूसी कर रहा है।
 
खबर के मुताबिक जासूसी का यह काम चीन की एक कंपनी शेनझेन इंफोटेक कर रही है। कंपनी ये जासूसी चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार के लिए कर रही है।
ALSO READ: भारत और चीन के बीच अब सोशल मीडिया पर जंग शुरू
अखबार के अनुसार चीन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी जासूसी कर रहा है। अखबार के अनुसार चीन 5 प्रधानमंत्रियों, 24 मुख्यमंत्रियों, 350 सांसद और भारतीय सेना से जुड़े करीब 1350 लोगों की जासूसी कर करवा रहा है। 
ALSO READ: कोई भी पीछे हटने को नहीं तैयार, LAC पर चीन के 70 हजार सैनिक
खबरों के मुताबिक इस लिस्ट में करीब 10 हजार लोगों के नाम हैं, जिनमें राजनीति, उद्योग जगत, न्यायपालिका, मीडिया से लेकर अपराध जगत के लोगों के नाम शामिल हैं, जिनकी जासूसी चीन करवा रहा है। 
 
चीनी सेना ने लद्दाख में एलएसी में घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन उसके हर मंसूबे को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

west bengal : मालदा में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत

अपना बैंक अकाउंट करवा रहे हैं बंद? पहले जान लें ये 5 बातें

गर्मी के मौसम में अब नहीं मुरझाएंगे पौधे, जाने लें ये 5 टिप्स

दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन, इन स्थानों पर लू का अलर्ट

उस पानी से आप हाथ नहीं धोएंगे, जिसे इस गांव के लोग पीते हैं!

अगला लेख