बाज नहीं आ रहा चीन, डोकलाम के बाद अब लद्दाख में 400 मीटर अंदर घुसे चीनी सैनिक, ताने पांच टेंट

Webdunia
मंगलवार, 14 अगस्त 2018 (10:51 IST)
नई दिल्ली। चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। डोकलाम विवाद के बाद चीन के सैनिकों के एक बार फिर भारतीय सीमा में घुसपैठ की खबरें हैं। रक्षा प्रतिष्ठान से जुड़े सूत्रों के अनुसार जुलाई में चीन की सेना पूर्वी लद्दाख स्थित डेमचोक सेक्टर के करीब 400 मीटर अंदर घुस आई थी और यहां पांच टेंट लगा दिए थे। बताया जाता है कि दोनों देशों के बीच ब्रिगेडियर स्तर की वार्ता के बाद चेरदॉन्‍ग-नेरलॉन्‍ग नल्‍लान से तीन टेंट हटा लिए गए, लेकिन दो टेंट अभी भी लगे हैं। इनमें चीनी सेना- पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिक रह रहे हैं।  
 
भारत और चीन के बीच 4000 किलोमीटर की लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर करीब 23 विवादित और संवेदनशील इलाके में से डोमचोक एक है। यहां सीमा की स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण चीन कई बार घुसपैठ कर चुका है। भारतीय सैनिकों यहां काफी मुस्तैद रहते हैं। लद्दाख में त्रिग हाइट्स, दुमशेले, चुमार, स्पांगुर दर्रा और पांगोंग सो जैसे और भी कई विवादित इलाके हैं। डोकलाम में जून 2016 में भारत और चीन की सेनाओं के बीच तनाव बढ़ गया, जब चीनी सैनिक वहां सड़क बनाने की कोशिश कर रहे थे। 
 
गौरतलब है कि पिछले महीने अमेरिका के एक अधिकारी ने डोकलाम में चीनी गतिविधि शुरू होने की बात कही थी। दक्षिण और मध्य एशिया विभाग की अमेरिकी अधिकारी एलिस जी वेल्स ने कहा था कि भारत अपनी उत्तरी सीमाओं पर प्रतिबद्धता दिखा रहा है, लेकिन डोकलाम पर उसकी चिंता बनी है। विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने राज्यसभा में इन खबरों को खारिज किया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख