suvichar

चिराग पासवान ने साधा नीतीश पर निशाना, लोजपा में टूट के लिए बताया जिम्मेदार

Webdunia
बुधवार, 16 जून 2021 (19:19 IST)
नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता चिराग पासवान ने बुधवार को जनता दल (यूनाइटेड) को अपनी पार्टी में विभाजन के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने अपने चाचा पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व वाले गुट द्वारा लिए गए फैसलों को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि पार्टी का संविधान उन्हें ऐसा कोई अधिकार नहीं देता है।

पार्टी में विभाजन के बाद मीडिया के साथ अपनी पहली बातचीत में, उन्होंने खुद को शेर का बेटा बताया और कहा कि वह अपने पिता रामविलास पासवान द्वारा स्थापित पार्टी के लिए लड़ेंगे। विभाजन के लिए जद (यू) को दोषी ठहराते हुए उन्होंने इस घटनाक्रम में भारतीय जनता पार्टी की भूमिका के बारे में सवालों से किनारा कर लिया और कहा कि जो हुआ है, वह एक आंतरिक मामला है, जिसके लिए वह दूसरों को निशाना नहीं बनाएंगे।

पासवान ने कहा कि यह एक लंबी लड़ाई होने जा रही है। उन्होंने कहा कि क्योंकि लोजपा के स्वामित्व का दावा करने के लिए उनके नेतृत्व वाले समूह की लड़ाई पारस के नेतृत्व में पार्टी के पांच अन्य सांसदों के गुट से है।

उन्होंने कहा, मेरे पिता रामविलास पासवान जब जीवित थे, तब भी जद (यू) लोजपा को बांटने के काम में लगी थी, जब मैं बीमार था, तब भी साजिश रची गई थी।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran-US-Israel : डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू की बढ़ी टेंशन, मोजतबा खामेनेई को रूस का समर्थन, क्या बोले व्लादिमीर पुतिन

भारतीय टीम की जीत के जश्‍न पर दो पक्षों में चले लाठी और डंडे, 10 लोग घायल, 4 गिरफ्तार, पुलिस ने किया कंट्रोल

Realme Narzo Power 5G : 10,001mAh की महाबली बैटरी, भारत का सबसे पतला फोन, जानिए क्या है कीमत

Kuno National Park में फिर बढ़ा चीतों का कुनबा, ज्वाला ने 5 शावकों को दिया जन्म, 53 हुई संख्या

ईरान की 165 मासूम बच्चियों का हत्यारा कौन, इस रिपोर्ट का दावा चौंका देगा, इजरायल ने नहीं तो किसने किया था हमला?

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान की साजिश का भंडाफोड़, भारत-इजराइल-ईरान पर बनाया Indian Army Chief का Deepfake Video

Fact Check : भारतीय वायुसेना के नाम पर फैलाया जा रहा है पाकिस्तानी AI प्रोपेगैंडा, PIB ने किया बेनकाब

Iran Women Team Crisis : ईरानी महिला फुटबॉल टीम पर मौत का खतरा, ऑस्ट्रेलिया से शरण की मांग, Donald Trump बोले- वापस भेजा तो मारी जाएंगी

Iran-US-Israel : डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू की बढ़ी टेंशन, मोजतबा खामेनेई को रूस का समर्थन, क्या बोले व्लादिमीर पुतिन

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन ‘नो टोबैको प्लेज’ में यूपी अव्वल

अगला लेख