अगस्ता वेस्टलैंड मामला: सुप्रीम कोर्ट ने क्रिश्चियन मिशेल जेम्स को दी जमानत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 18 फ़रवरी 2025 (15:27 IST)
AgustaWestland chopper scam case : सुप्रीम कोर्ट ने 3600 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड मामले में छह साल से हिरासत में बंद कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स को मंगलवार को जमानत दे दी। ब्रिटिश नागरिक जेम्स को दिसंबर 2018 में दुबई से प्रत्यर्पित किया गया था और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।
 
न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने कहा कि जेम्स पिछले छह वर्षों से हिरासत में है, जबकि मामले की जांच अभी भी जारी है। शीर्ष अदालत ने कहा कि जेम्स को निचली अदालत द्वारा तय शर्तों के अधीन जमानत पर रिहा किया जाएगा।
 
क्या है अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला : कथित घोटाला हेलिकॉप्टर डिजाइन और निर्माण कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड से 12 वीवीआईपी हेलिकॉप्टर की खरीद से संबंधित है। मिशेल पर आरोप है कि इस सौदे में उसे कथित रिश्वत के रुप में 225 करोड़ रुपए मिले हैं।
 
अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर का सौदा केंद्र में मनमोहनसिंह की अगुआई वाली संप्रग सरकार के कार्यकाल के दौरान 2007 में हुआ। इसके तहत कुल 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टर खरीदने का सौदा किया गया था। रिश्वत का आरोप लगने पर छह साल बाद हेलीकॉप्टर खरीद सौदे को तोड़ दिया गया था। इस मामले में 2016 में पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी गिरफ्तार भी किए जा चुके हैं। 
 
जेम्स ने इस मामले में जमानत देने से इनकार करने वाले दिल्ली उच्च न्यायालय के 25 सितंबर, 2024 के आदेश को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख किया था।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

भगवामय हुआ रामलीला मैदान, रेखा गुप्ता की ताजपोशी में BJP का शक्ति प्रदर्शन

प्रवेश वर्मा हैं दिल्ली कैबिनेट में BJP का जाट चेहरा, केजरीवाल को हराकर किया था बड़ा उलटफेर

Delhi CM Rekha Gupta : रेखा गुप्ता के लिए AAP सरकार छोड़ गई बड़ी चुनौती, कैसे हासिल कर पाएंगी लक्ष्य

लाडकी बहन योजना का किसे मिला सबसे ज्‍यादा लाभ, महाराष्ट्र सरकार ने जारी किए आंकड़े

Hornet 2.0 : Honda की सस्ती बाइक की बाजार में इंट्री, सड़कों पर दिखेगा नया जलवा

अगला लेख