ठुमरी की मलिका शास्त्रीय गायिका गिरिजा देवी का निधन

Webdunia
बुधवार, 25 अक्टूबर 2017 (00:58 IST)
कोलकाता। पद्म विभूषण से सम्मानित प्रख्यात शास्त्रीय गायिका गिरिजा देवी का आज रात दिल का दौरा पड़ने के बाद यहां एक अस्पताल में 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी। उनके परिवार में उनकी एक बेटी है।
 
उन्हें ठुमरी की मलिका कहा जाता था और प्रेम से अप्पाजी बुलाया जाता था। गिरिजा देवी को आज दोपहर दिल से संबंधित तकलीफ के बाद शहर के बीएम बिरला हार्ट रिसर्च सेंटर में भर्ती करवाया गया था। उनके परिवार के सूत्रों ने बताया कि उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था।
 
अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया, गिरिजा देवी को जब अस्पताल लाया गया तब उनकी स्थिति काफी गंभीर थी। उन्हें सीसीयू में भर्ती किया गया था और उन पर निगरानी रखी जा रही थी। रात आठ बजकर 45 मिनट के लगभग उनका निधन हो गया। उनका जन्म आठ मई 1929 को बनारस के निकट एक गांव में जमींदार परिवार में हुआ था।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गिरिजा देवी के निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि गायिका की संगीतमय अपील पीढ़ियों के भेद से पर थी और भारतीय शास्त्रीय संगीत को लोकप्रिय बनाने के उनके प्रयासों को हमेशा याद रखा जाएगा।
 
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, गिरिजा देवी के निधन से दुख पहुंचा। भारतीय शास्त्रीय संगीत जगत ने अपनी खूबसूरत आवाजों में से एक को खो दिया। मेरी संवेदनाएं उनके प्रशंसकों के साथ हैं।
 

बनारस घराने की गायिका को वर्ष 1972 में पद्श्री सम्मान मिला था। वर्ष 1989 में उन्हें पद्म भूषण और 2016 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के जेलेंस्की, रूस को लेकर कह दी बड़ी बात, अब क्या होगा Putin का रुख

Salman Khurshid : कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से क्यों दुखी हुए सलमान खुर्शीद, कह दी चुभने वाली बात

Coronavirus Alert : पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस की भयानक स्थिति, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- ‘अगली कोविड महामारी’ अभी खत्म नहीं हुई

Pakistan में आने वाली है प्रलयकारी मुसीबत, IRSA के डरावने आंकड़ों से आतंकिस्तान में मचा हाहाकार

एलन मस्क के पिता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने क्यों आए, बोलेंगे जय श्रीराम

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: देश में कोरोना के 3976 एक्टिव केसेस, अब तक 34 की मौत

पंजाब के तरनतारन से पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, संवेदनशील जानकारी शेयर करने का आरोप

बड़ी खबर, तुर्किए में बने रोबोटिक लाइफबॉय नहीं खरीदेगा BMC

मेघालय में लापता हुए इंदौर के पर्यटक का शव खाई में मिला, पत्नी की तलाश जारी

अगर चीन ब्रह्मपुत्र का पानी रोक दे तो क्या होगा? हिमंता बिसवा सरमा ने दिया जवाब

अगला लेख