अमरनाथ में बादल फटने की घटना में मरने वालों की संख्या 16 हुई (Live Updates)

Webdunia
शनिवार, 9 जुलाई 2022 (15:00 IST)
नई दिल्ली। अमरनाथ में राहत और बचाव कार्य, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर राष्ट्रीय शोक समेत इन खबरों पर शनिवार, 9 जुलाई को रहेगी सबकी नजर। पल-पल की जानकारी...

-जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास बादल फटने के कारण अचानक आई बाढ़ के चलते मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।
आर्थिक संकट से त्रस्त श्रीलंका में बिगड़े हालात। राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे आवास छोड़कर भागे। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति आवास पर कब्जा किया। क्रिकेटर सनथ जयसुर्या भी प्रदर्शनकारियों में शामिल।
<

Colombo | Tear gas shelled as protests erupt in economic crisis-laden Sri Lanka.

Amid flaring protests, Sri Lanka President Gotabaya Rajapaksa has reportedly fled the country

(Source: Reuters) pic.twitter.com/Hq4DHzWtPT

— ANI (@ANI) July 9, 2022 >-जम्मू कश्मीर के डोडा में बादल फटने से आई बाढ़, मिट्टी में धंसे कई वाहन, सड़कों पर लगा जाम।
-भारत में पिछले 24 घंटों में 18,840 लोग के कोरोना वायरस से संक्रमित। महामारी से 43 लोगों की मौत। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 25 हजार 028 हुई।
-15,000 लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट।
-ITBP ने कहा, राहत और बचाव  कार्य तेज कर दिया गया है। 30 से 40 यात्रा लापता, अब पूरा जोर लापता लोगों को ढूंढने पर।
-बारिश की वजह से ट्रेक पर फिसलन ज्यादा। अमरनाथ यात्रा स्थगित। लोगों को आगे नहीं जाने की सलाह।
 
-अमरनाथ में बादल फटने से 15 लोगों की मौत, 48 घायल। राहत और बचाव कार्य जारी। गुफा के पास 2 से 3 हजार लोगों की फंसने की खबर।
-रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना की 10 टीमें लगी।
<

#WATCH | Indian Army continues rescue operation in cloudburst affected area at the lower Amarnath Cave site

(Source: Indian Army) pic.twitter.com/0mQt4L7tTr

— ANI (@ANI) July 9, 2022 >-जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर आज देश में 1 दिन का राष्‍ट्रीय शोक।
Show comments

अरविंदर लवली इस्तीफा : कांग्रेस की दिल्ली इकाई में गुटबाजी, बाबरिया के खिलाफ गुस्सा

तिहाड़ में CM केजरीवाल से नहीं मिल पाएंगी पत्नी सुनीता केजरीवाल, जेल प्रशासन ने रद्द की इजाजत

भारत यात्रा रद्द कर अचानक चीन पहुंचे टेस्ला के मालिक एलन मस्क, PM ली कियांग से की मुलाकात

प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो का मामला, इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

Lok Sabha Election : कांग्रेस का बड़ा आरोप, दूसरे चरण से हताश PM मोदी फैला रहे डर

E mail में गोवा हवाई अड्डे पर बम रखा होने का किया दावा, सुरक्षा बढ़ाई

Weather Update: उत्तर से दक्षिण भारत तक भीषण गर्मी का तांडव, बंगाल में लू का अलर्ट

इंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम का नामांकन वापस लेना जीतू पटवारी की बड़ी हार!

इंदौर लोकसभा प्रत्याशी अक्षय बम ने नामांकन वापस लिया, मप्र में कांग्रेस को बड़ा झटका

पाकिस्तान में जज को ही कर लिया किडनैप, फिर ऐसे किया रिहा