सीएम योगी ने राम मंदिर के गर्भगृह की पहली शिला रखी, कहा- खत्म होगा सैकड़ों वर्ष का इंतजार

Webdunia
बुधवार, 1 जून 2022 (10:27 IST)
अयोध्या। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में गर्भगृह की पहली शिला रखीं। उन्होंने कहा कि सैकड़ों वर्षों का इंतजार खत्म होगा। अब निर्माण और तेज होगा। राम मंदिर जल्द बनेगा। यह मंदिर पूरे भारत में आस्था का प्रतिक बनेगा।
 
सीएम योगी आज सुबह अयोध्या पहुंचे और हनुमानगढ़ी में हनुमान जी की पूजा की। इसके बाद योगी राम जन्मभूमि परिसर पहुंचे, यहां पर वे 40 प्रकांड विद्वानों की मौजूदगी में भगवान के गर्भगृह स्थल पर पूजन किया और गर्भगृह की पहली शिला रखी। रामलला की जन्मस्थली पर बनने वाले गर्भ गृह का आकार 20 फीट चौड़ा और 20 फीट लंबा होगा।

मुख्यमंत्री ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और राम मंदिर न्यास के सदस्यों की उपस्थिति में मंत्रोच्चारण के बीच गर्भगृह की आधारशिला रखी।
 
Koo App
यह मंदिर निर्माण का तीसरा चरण है। पहले चरण में सॉइल टेस्टिंग की गई थी, दूसरे चरण में मंदिर की नींव स्थापना का काम हुआ और तीसरे चरण में आज से पत्थर रखने का काम शुरू होगा।
 
 
उल्लेखनीय है कि 5 अगस्त 2020 को पीएम नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का भूमिपूजन किया था। मंदिर की नीं का काम पूरा हो गया है। अब गर्भगृह का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

AAP के साथ अखिलेश यादव का दिल्ली में प्रचार, BJP को लेकर क्या बोले

दिल्ली चुनावों के बीच CM भगवंत मान के घर EC का छापा, क्या बोलीं आतिशी

Jio, Airtel और Vi ने सस्ते किए अपने प्लान्स, TRAI ने दिया था आदेश

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के आवास के बाहर फेंका कूड़ा, पुलिस ने लिया हिरासत में

आखिर लाल रंग के कपड़े या सूटकेस में क्यों पेश किया जाता है देश का बजट?

सभी देखें

नवीनतम

Mahakumbh Stampede : जांच के लिए न्यायिक आयोग पहुंचा प्रयागराज, 1 महीने में सौंपेगा रिपोर्ट

Kerala : ब्वॉयफ्रेंड की क्रूरता और यौन उत्पीड़न की शिकार लड़की की मौत

मोदी ने साधा सोनिया पर निशाना, कहा- कांग्रेस के ‘शाही परिवार’ ने किया राष्ट्रपति का अपमान

5 फरवरी आएगी, आप-दा जाएगी, भाजपा आएगी : पुष्कर धामी

भाजपा ने 2024 के लोस चुनाव में खर्च किए 1737.68 करोड़ रुपए

अगला लेख