CM Yogi on Punjab Govt: PM की सुरक्षा में चूक पर भड़के योगी, बोले- पंजाब सरकार और Congress मांगे माफी

Webdunia
बुधवार, 5 जनवरी 2022 (18:35 IST)
लखनऊ। पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक के लिए राज्य सरकार और सत्तारूढ़ कांग्रेस को जिम्मेदार बताते हुए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस शासित पंजाब की सरकार को देश की जनता से इस बात के लिए माफी मांगनी चाहिए।
 
योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से कहा कि पंजाब के अंदर जो हुआ है, पंजाब के अंदर व्याप्त अराजकता और दुर्वव्यवस्था का एक जीता जागता उदाहरण है। कांग्रेस शासित पंजाब की सरकार को देश की जनता से इस बात के लिए माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस सदैव से इस देश की संवैधानिक व्यवस्थाओं की अवमानना करती रही है। इसका उदाहण एक बार फिर देश ने देखा है।'
 
उन्होंने कहा कि 'हमारे लोकप्रिय नेता और देश के प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा के साथ जिस प्रकार की गंभीर चूक पंजाब में हुयी है वह अक्षम्य है। यह देश इस प्रकार की किसी भी साजिश को सफल नही होने देगा।
Koo App
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के पंजाब दौरे के दौरान आज उनकी सुरक्षा के साथ जो खिलवाड़ पंजाब की सरकार के संरक्षण में हुआ है, वह पंजाब में व्याप्त अराजकता व दुरव्यवस्था का एक जीता-जागता उदाहरण है। कांग्रेस शासित पंजाब की सरकार को देश की जनता से इस बात के लिए माफी मांगनी चाहिए: #UPCM श्री @myogiadityanath जी - Chief Minister Office, Uttar Pradesh (@CMOfficeUP) 5 Jan 2022
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कांग्रेस को और पंजाब सरकार को देश की जनता से माफी मांगनी चाहियें । देश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ किए गये खिलवाड़ के लिए उन्हें देश की जनता से माफी मांगनी चाहिये क्योंकि यह सीधे सीधे देश की संवैधानिक संस्थाओं की अवमानना है और मुझे लगता है देश कभी भी इस प्रकार की कांग्रेस की शरारतपूर्ण साजिशों को सफल नही होने देगा।' 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख