दिवाली से पहले तगड़ा झटका, CNG और PNG हुई महंगी, जानिए कितने बढ़े दाम...

Webdunia
शनिवार, 8 अक्टूबर 2022 (00:33 IST)
नई दिल्‍ली। दीपावली के त्योहार से पहले आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दामों में 3 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बढ़ोतरी का फैसला किया है। इसके अलावा IGL ने दिल्ली में घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की कीमत 53.59 रुपए प्रति SCM तक बढ़ा दी है। शनिवार यानी 8 अक्टूबर से से बढ़े हुए रेट लागू हो जाएंगे।

खबरों के अनुसार, इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने शुक्रवार को तगड़ा झटका देते हुए राजधानी दिल्ली में सीएनजी (CNG) के दाम 75.61 रुपए से बढ़ाकर 78.61 रुपए कर दिए हैं। वहीं नोएडा-ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की नई कीमत 78.17 रुपए से बढ़कर 81.17 हो जाएगी।

इसके अलावा IGL ने दिल्ली में घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की कीमत 53.59 रुपए प्रति SCM तक बढ़ा दी है। वहीं सीएनजी की कीमत दिल्ली में 75.61 रुपए से बढ़कर 78.61 रुपए हो जाएगी। गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पीएनजी की कीमत 53.46 रुपए प्रति SCM होगी, जबकि गुरुग्राम में इसकी कीमत 51.79 रुपए प्रति SCM होगी।

नई कीमत शनिवार यानी 8 अक्टूबर से लागू हो जाएगी। गौरतलब है कि एक हफ्ते में सीएनजी के दामों में दूसरी बार बढ़ोतरी देखने को मिली है।
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

नीतीश का चुनावी दांव, आशा कार्यकर्ताओं का वेतन 3 गुना बढ़ाया, ममता कार्यकर्ताओं को डबल प्रोत्साहन

UN ने कहा, TRF ने पहलगाम हमले के स्थल की तस्वीर प्रकाशित की, 2 बार ली थी जिम्मेदारी

भीषण भूकंप के बाद रूस और जापान में सुनामी, क्या होगा भारत पर असर?

पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, LOC के पास मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

Weather Update: दिल्ली में भारी वर्षा, मध्यप्रदेश के कई जिलों में मूसलधार वर्षा से बाढ़, जानें देशभर का मौसम

अगला लेख