Hanuman Chalisa

नए साल के पहले दिन उत्तर भारत में ठंड का कहर, जानिए कहां कैसा है मौसम...

Webdunia
शनिवार, 1 जनवरी 2022 (08:23 IST)
नई दिल्ली। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी उत्तरप्रदेश और बिहार के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य क्षोभमंडल स्तरों पर श्रीलंका तट के पास बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर है। 1 जनवरी की रात तक एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की उम्मीद है। स्काईमेट के अनुसार एक और पश्चिमी विक्षोभ, जो अपेक्षाकृत काफी मजबूत है, 4 जनवरी से पश्चिमी हिमालय और 5 जनवरी से उत्तरी मैदानी इलाकों को प्रभावित करना शुरू कर देगा। शीतदंश से कई राज्य प्रभावित होंगे।

ALSO READ: बारिश और बर्फबारी से गिरा तापमान, शीतलहर से बढ़ा सर्दी का सितम
 
पिछले 24 घंटों के दौरान चेन्नई और आसपास के इलाकों में रिकॉर्डतोड़ भारी बारिश हुई। आंध्रप्रदेश के दक्षिणी तट और तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। तमिलनाडु के अंदरुनी हिस्सों और रायलसीमा के एक या दो हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

 
असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों, झारखंड, आंध्रप्रदेश के उत्तरी तट और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश हुई। उत्तरी मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति देखी गई।

ALSO READ: न्यूनतम तापमान में हुई वृद्धि, शीतलहर में आई कमी, जानिए कहां, कैसा है मौसम...
 
अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों और आंध्रप्रदेश के दक्षिणी तट पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। आंतरिक तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। असम और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। गंगा के मैदानी इलाकों में घना कोहरा पड़ने की संभावना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पर अमेरिकी जांच, मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोपों की पड़ताल तेज

PM मोदी-ट्रंप बैठक का असर, अंतिम चरण में पहुंचा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता

PM Modi in Paris : पेरिस में बोले PM मोदी - 12 साल में दोगुनी हुई भारत की GDP, एयरपोर्ट और यूनिवर्सिटी की संख्या में भी बड़ा इजाफा

EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा

स्मार्ट मीटर और बिजली बिल शिकायतों के निस्तारण में पश्चिमांचल डिस्कॉम की बड़ी उपलब्धि, 46 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को राहत

अगला लेख