सेवानिवृत्त हो रहे जस्टिस चेलामेश्वर ने चीफ जस्टिस को लिखा खत

Webdunia
गुरुवार, 10 मई 2018 (15:39 IST)
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति जे चेलामेश्वर ने गुरुवार को प्रधान न्यायाधीश को खत लिखकर कॉलेजियम की बैठक बुलाने का अनुरोध किया है।

उत्तराखंड के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश के एम जोसफ को सर्वोच्च न्यायालय के जज के तौर पर प्रोन्नत किए जाने के लिए उनका नाम केंद्र को तत्काल भेजने के लिए उन्होंने बैठक बुलाने का आह्वान किया। 
 
सरकार ने 26 अप्रैल को न्यायमूर्ति के एम जोसफ को सर्वोच्च न्यायालय के जज के तौर पर प्रोन्नत करने की कॉलेजियम की सिफारिश पुनर्विचार के लिए लौटा दी थी।
 
सरकार ने तब कहा था कि प्रस्ताव सर्वोच्च अदालत के मानकों के अनुरूप नहीं है और उच्चतम न्यायालय में केरल का पर्याप्त प्रतिनिधित्व है जहां से वह आते हैं। सरकार ने सर्वोच्च अदालत के न्यायाधीश के तौर पर प्रोन्नति के लिए उनकी वरिष्ठता पर भी सवाल उठाए। 
 
उच्चतम न्यायालय के एक अधिकारी ने कहा कि कल देर शाम प्रधान न्यायाधीश को भेजे अपने खत में न्यायामूर्ति चेलामेश्वर ने कहा कि वह एक बार फिर न्यायमूर्ति जोसफ को उच्चतम न्यायालय में प्रोन्नत किए जाने के अपने फैसले पर जोर दे रहे हैं क्योंकि उन परिस्थितियों के कोई बदलाव नहीं आया है जब 10 जनवरी को कॉलेजियम ने सरकार के पास उनके नाम की अनुशंसा की थी।
 
यह भी पता चला है कि कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा प्रधान न्यायाधीश को लिखे खत में न्यायमूर्ति जोसफ की पदोन्नति को लेकर उठाई गई आपत्तियों का क्रमवार जवाब न्यायमूर्ति चेलामेश्वर ने अपने पत्र में दिया है। न्यायमूर्ति चेलामेश्वर 22 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। 
 
कॉलेजियम की बैठक बुधवार को होने की उम्मीद थी लेकिन न्यायमूर्ति चेलामेश्वर छुट्टी पर थे। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति चेलामेश्वर के अलावा कॉलेजियम के दूसरे सदस्य न्यायमूर्ति रंजन गोगोई, एम बी लोकुर और कुरियन जोसफ हैं। 
 
न्यायमूर्ति कुरियन जोसफ ने पिछले हफ्ते अपने केरल दौरे के दौरान कथित तौर पर यह स्पष्ट किया था कि वह उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के मुद्दे पर कॉलेजियम की अनुशंसा पर फिर से जोर देने के पक्ष में हैं। कॉलेजियम की बैठक कब होगी इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक वक्तव्य नहीं आया है। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर में लावारिस हुए 22 बच्चों को गोद लेंगे राहुल गांधी, उठाएंगे शिक्षा का खर्च

CM मान, AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शहीद उधम सिंह को दी श्रद्धांजलि, विकास कार्यों का उद्‍घाटन

Malegaon Blast : मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपियों के बरी होने पर क्‍या बोले योगी आदित्‍यनाथ

डोनाल्ड ट्रंप के Dead Economy वाले बयान का राहुल गांधी ने किया समर्थन, जानिए क्या बोले

Tripura : तेज रफ्तार कार ने पुलिस वैन को मारी टक्कर, 1 जवान समेत 4 लोगों की मौत

अगला लेख