कोलेजियम ने 7 महीने में 13 नाम दोबारा भेजे, सरकार ने 8 न्यायाधीश किए नियुक्त

Webdunia
शुक्रवार, 29 जुलाई 2022 (22:46 IST)
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय के कोलेजियम ने पिछले साल एक दिसंबर से लेकर इस साल 26 जुलाई के दौरान उच्च न्यायपालिका में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए 127 नए नामों की अनुशंसा की, जिनमें से 61 लोगों को नियुक्त कर दिया गया।कोलेजियम ने इसी अवधि में 13 नाम फिर से भेजे, जिनमें से 8 को उच्च न्यायालयों में न्यायाधीश नियुक्त कर दिया गया।

सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। विधि मंत्री किरेन रीजीजू ने बताया कि इन 127 नामों के अलावा शीर्ष अदालत के कोलेजियम ने इसी अवधि में 13 नाम फिर से भेजे जिनमें से 8 को उच्च न्यायालयों में न्यायाधीश नियुक्त कर दिया गया।

मंत्री ने कहा, एक दिसंबर, 2021 से 26 जुलाई, 2022 के दौरान उच्चतम न्यायालय के कोलेजियम ने कुल 140 नामों (127 नए नाम, 13 फिर से भेजे गए नाम) की अनुशंसा की। 127 नए नामों में से 61 लोगों की नियुक्ति कर दी गई।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

Kuno Park से भटका चीता ग्वालियर पहुंचा, बकरी को बनाया शिकार, किसानों को किया अलर्ट

ईरान के राष्ट्रपति रईसी के हेलीकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग, जा रहे थे अजरबैजान

PM मोदी बोले- सामाजिक और धार्मिक संगठनों को धमका रहीं ममता बनर्जी, TMC लांघ रही शालीनता की हदें

प्रधानमंत्री मोदी बोले- माओवादियों की भाषा बोल रहे हैं राहुल गांधी

टूरिस्टों पर हमले से चिंता में कश्मीरी, पाकिस्तान को रास नहीं आ रही पर्यटकों की बाढ़

अगला लेख