rashifal-2026

गैंगरेप के मामले में यूपी के पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 29 जुलाई 2022 (22:44 IST)
भदोही (उप्र)। पूर्व विधायक विजय मिश्रा के बेटे विष्णु मिश्रा को सामूहिक बलात्कार और धोखाधड़ी के मामले में बृहस्पतिवार को यहां की स्थानीय अदालतों में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मिश्रा के खिलाफ कुल 8 मुकदमें दर्ज हैं। 
 
पुलिस अधीक्षक डाक्टर अनिल कुमार के मुताबिक विष्णु मिश्रा को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। दो साल से फरार विष्णु मिश्रा को पकड़ने के लिए लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया गया था। उसपर एक लाख रूपये का इनाम है।
 
विष्णु मिश्रा के अधिवक्ता आनंद शुक्ला ने बताया की विष्णु की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सबीहा खातून की अदालत में पेशी हुई, इसके बाद एक अन्य मुकदमे में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट साधना गिरि की अदालत में उसे पेश किया गया।
 
पुलिस के अनुसार, चार बार के पूर्व विधायक विजय मिश्रा को 2020 में मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था, उनके रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी ने उन पर संपत्ति हड़पने, धोखाधड़ी करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। वह फिलहाल आगरा जेल में बंद है, जबकि उसकी पत्नी समाजवादी पार्टी की नेता रामलली मिश्रा को उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई है।

सम्बंधित जानकारी

गेम की लत ने किया जिंदगी का गेम ओवर, आखिरी टास्‍क के बाद 3 बहनें 9वीं मंजिल से कूदीं, सुसाइड में लिखी ये बात

संसद की सीढ़ियों पर लड़खड़ाए शशि थरूर, अखिलेश यादव ने तुरंत लपककर संभाला, देखें Viral Video

Lok Sabha में नहीं बोले PM मोदी, राहुल गांधी ने कहा- डरे हुए हैं

अपनी जान देकर 20 मासूमों को 'जीवनदान' दे गई आंगनवाड़ी की 'यशोदा', ममता की मिसाल देखकर निकल आएंगे आपके आंसू

पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की किताब से शुरू हुई बहस अश्लील टिप्पणियों तक पहुंची, जानें क्या है पूरा विवाद

भारत-अमेरिका ट्रेड डील में पीयूष गोयल की बड़ी भूमिका, जयशंकर ने खोले बातचीत के अंदरूनी पहलू

LIVE: जयशंकर ने बताया, भारत अमेरिका ट्रेड डील के पीछे कौन?

योगी सरकार में लौटा गुप्तारघाट का वैभव, 18.34 करोड़ की लागत से तीसरे चरण में हो रहा सौंदर्यीकरण, रावण वध, हनुमान व जटायु स्टेच्यू तैयार

हड्डियों की कमजोरी का इलाज अब शरीर के प्रोटीन से? भारतीय वैज्ञानिकों की नई खोज

भारत-पाक मैच पर बड़ा फैसला: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा पाकिस्तान, क्या बोले पीएम शहबाज शरीफ?

अगला लेख