अडाणी-हिंडनबर्ग मामले का संपूर्ण घटनाक्रम

सुप्रीम कोर्ट ने आरोपों की जांच का जिम्मा सेबी को सौंपा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 3 जनवरी 2024 (14:35 IST)
Complete sequence of Adani-Hindenburg case : उच्चतम न्यायालय ने अडाणी समूह को बड़ी राहत देते हुए समूह द्वारा शेयर मूल्य में हेराफेरी किए जाने के आरोपों की जांच का जिम्मा विशेष जांच दल को सौंपे जाने से बुधवार को इंकार कर दिया। न्यायालय ने साथ ही बाजार नियामक सेबी को 2 लंबित मामलों की जांच 3 माह के भीतर करने के निर्देश दिए। मामले से जुड़ा संपूर्ण घटनाक्रम इस प्रकार है-
 
जनवरी 2023 : अमेरिकी वित्तीय शोध कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट में अडाणी समूह पर शेयर मूल्य में हेराफेरी के आरोप लगाए गए।
 
फरवरी 2023 : उच्चतम न्यायालय में जनहित याचिका दाखिल की गई और इसमें आरोपों की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश के अगुवाई में एक समिति गठित करने का अनुरोध किया गया।
 
2 मार्च 2023 : उच्चतम न्यायालय ने सेबी से कहा कि वह अडाणी समूह द्वारा शेयर मूल्य में हेराफेरी और नियामक जानकारी में किसी भी प्रकार की चूक के आरोपों की 2 माह के भीतर जांच करे। उच्चतम न्यायालय ने अमेरिकी शॉर्ट सेलर की रिपोर्ट सामने आने पर समूह की कंपनियों के बाजार मूल्य में भारी गिरावट आने के बीच भारतीय निवेशकों की रक्षा के लिए समिति भी गठित की।
 
मई 2023 : अदालत द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंपी।
 
17 मई 2023 : शीर्ष अदालत ने सेबी को अपनी जांच रिपोर्ट 14 अगस्त 2023 तक पेश करने के आदेश दिए।
 
24 नवंबर 2023 : उच्चतम न्यायालय ने शेयर मूल्य में हेराफेरी के आरोपों पर अडाणी-हिंडनबर्ग विवाद से संबंधित याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।
 
3 जनवरी 2024 : उच्चतम न्यायालय ने अडाणी समूह को बड़ी राहत देते हुए समूह द्वारा शेयर मूल्य में हेराफेरी किए जाने के आरोपों की जांच, विशेष जांच दल से कराए जाने से बुधवार को इंकार कर दिया। न्यायालय ने साथ ही बाजार नियामक सेबी को 2 लंबित मामलों की जांच 3 माह के भीतर करने के निर्देश दिए।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Israel-Iran Conflict : इजराइल-ईरान में क्यों है तनाव, भयंकर युद्ध हुआ तो भारत पर क्या होगा असर

एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से

विमान हादसे में तुर्की का तो हाथ नहीं? बाबा रामदेव के बयान से सनसनी

इंसानी गलती या टेक्नीकल फॉल्ट, AI-171 के ब्लैक बॉक्स से सामने आएगा सच, जानिए कैसे खोलते हैं हादसे का राज

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के पास बातचीत का दूसरा मौका, परमाणु समझौता कर तबाही को बचा लो

सभी देखें

नवीनतम

सोनिया गांधी फिर अस्पताल में भर्ती, पेट संबंधी समस्या

Air India Plane Crash : विमान हादसे को लेकर हाईलेवल मीटिंग सोमवार को

Israel-Iran war : नेतन्याहू की चेतावनी, इजराइली नागरिकों को निशाना बनाने की भारी कीमत चुकाएगा ईरान

इजराइल और ईरान को लेकर को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, चली भारत-PAK के साथ वाली चाल

मुंबई की महिला से 19 लाख रुपए की ठगी, आरोपी YouTuber गिरफ्तार

अगला लेख