जम्मू सीमा पर पाक गोलीबारी के बाद बढ़ी किसानों की चिंता

सुरेश एस डुग्गर
सोमवार, 9 नवंबर 2020 (17:39 IST)
जम्मू। जम्मू फ्रंटियर के कुछ इलाकों में पाक रेंजरों द्वारा आज बीएसएफ के गश्ती दल पर की गई गोलीबारी के बाद बने तनाव के बाद सीमांत किसानों की चिंता फसलों को समेटने की हो गई है। उनके इस सवाल का कोई जवाब नहीं दे पा रहा कि क्या वे अपनी फसलें काट पाएंगें या नहीं।

दरअसल आज जम्मू की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रामगढ़ सेक्टर में पाक रेंजरों ने भारतीय क्षेत्र में गश्त कर रहे बीएसएफ के जवानों पर गोलीबारी की। यह घटना सोमवार सुबह साढ़े सात बजे की है, जब सीमा पार पाकिस्तान की सकरोई पोस्ट से रेंजरों ने छोटे हथियारों से गश्त कर रहे भारतीय जवानों को निशाना बनाकर गोलीबारी शुरू कर दी।

बीएसएफ के जवान जीरो लाइन पर भारतीय पोस्ट माजरा के पास गश्त पर थे। गोलीबारी को देखते हुए जवानों ने मोर्चे संभाल लिए और पाक गोलीबारी का उसी अंदाज से जवाब दिया। बीएसएफ इसे स्नाइपर फायर से भी इंकार नहीं कर रही है। दोनों ओर से करीब 15 मिनट चली गोलीबारी के बाद स्थिति सामान्य हो गई। गोलीबारी में जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। यही हाल पिछले कई दिनों से हीरानगर सेक्टर में इंटरनेशनल बार्डर पर है और एलओसी से सटे कई गांवों में भी है।

गोलियों की आवाज सुनकर साथ लगते गांवों के लोगों में दहशत फैल चुकी है। इन दिनों जम्मू सीमा पर बासमती धान की फसल पक कर तैयार है। हालांकि बीएसएफ जवानों ने लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दे दी है, पर ग्रामीणों को डर है कि अगर पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी में तेजी आती है तो वे अपनी फसल भी नहीं काट पाएंगे।

गोलाबारी की इस घटना को देखते हुए ग्रामीणों को भी सतर्क रहने को कहा गया है। पाकिस्तान की कोशिश होती है कि किसी एक भारतीय पोस्ट पर गोलीबारी कर दूसरी पोस्ट से आतंकवादियों को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करवाई जाए।
हीरानगर सेक्टर में तो किसान तारबंदी के आगे के खेतों में फसलें ही नहीं बो पाए हैं तथा पुंछ व राजौरी समेत एलओसी के कई सेक्टरों में पाक गोलाबारी के कारण पकी हुई फसलों को नुकसान हो रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख