Hanuman Chalisa

कांग्रेस का मोदी सरकार पर प्रहार, 6 माह में 24 हजार बच्चियों से हुआ दुष्कर्म

Webdunia
शनिवार, 13 जुलाई 2019 (18:54 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने पिछले 6 माह के दौरान देश में 24 हजार से ज्यादा बच्चियों के साथ दुष्कर्म की वारदातों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि 'बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ' की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को बताना चाहिए कि इस अपराध को नियंत्रित करने में वह असफल क्यों रही है?
 
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीपसिंह सुरजेवाला ने शनिवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि मोदी सरकार का 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का नारा खोखला साबित हो गया है और भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारें बच्चियों के प्रति होने वाली दुराचार की घटनाओं को रोकने में असफल हो रही हैं।
 
उन्होंने कहा कि बच्चियों के साथ दुराचार की बढ़ती घटनाओं को लेकर असंवेदनशील भाजपा सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है इसलिए देश की सर्वोच्च अदालत ने इस मुद्दे को स्वत: संज्ञान में लिया है। न्यायालय द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार इस साल 1 जनवरी से 30 जून तक 24 हजार 212 बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं। इनमें से सिर्फ 911 मामलों यानी महज 4 फीसदी मामलों का ही निपटारा हुआ है।
 
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा शासित उत्तरप्रदेश में बच्चियों के साथ इस दौरान सबसे ज्यादा दुराचार की घटनाएं हुई हैं। राज्य में इस अवधि में 3,457 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं और इनमें से सिर्फ 22 मामलों का निपटान हुआ, जो कुल प्राथमिकियों का 3 प्रतिशत से भी कम है।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने 'बेटी बचाओ' कार्यक्रम के तहत प्रति बच्ची पर 5 पैसा खर्च किया है। केंद्र तथा उत्तरप्रदेश की भाजपा सरकारें महिलाओं तथा बच्चों के साथ होने वाले अपराधों को लेकर मौन साधे हुए हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप ने कहा- मेलोनी ने फोटो के लिए की थी मिन्नत, इटली की पीएम ने दिया ऐसा जवाब कि छिड़ गई नई बहस

1 जुलाई से ट्रेन में बेटिकट सफर पड़ेगा भारी, 500 रुपये जुर्माना; दूसरे के टिकट पर यात्रा करने वालों पर भी सख्ती

क्या सीजेपी की देखादेखी युवाओं के मुद्दे उठा रही है कांग्रेस

Top News : ट्रंप ने बताया कैसे रुका इजराइल हिजबुल्लाह युद्ध, ईरान से गैस आयात का भी रास्ता खुला, उद्धव ठाकरे का बड़ा ऑफर और रेलवे का नया नियम

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

अगला लेख