गंभीर खाद्य संकट के कगार पर खड़ा है देश, कांग्रेस ने सरकार पर लगाया आरोप

Webdunia
शनिवार, 16 जुलाई 2022 (17:20 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को दावा किया कि देश गंभीर खाद्य संकट के कगार पर खड़ा है, क्योंकि अनाज भंडार खाली हो रहे हैं। मुख्य विपक्षी दल ने यह भी कहा कि सरकार को संयुक्त किसान मोर्चा से किए वादे के मुताबिक न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर समिति बनानी चाहिए और एमएसपी की कानूनी गारंटी देनी चाहिए।

अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि देश के सबसे खुशहाल किसान पंजाब के माने जाते हैं, लेकिन उन पर एक लाख करोड़ रुपए का कर्ज है। किसान खुदकुशी कर रहे हैं। देश के दूसरे हिस्सों में भी किसानों की यही स्थिति है।

उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस सरकार के लिए किसान प्राथमिकता में नहीं है। पिछले आठ वर्षों में सरकार ने कॉर्पोरेट घरानों के 10 लाख करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज बट्टे खाते में डाला, लेकिन किसानों के छोटे-छोटे कर्ज बट्टे खाते में नहीं डाले जाते।
Koo App
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 94वें स्थापना दिवस पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री @nstomar ने आय बढ़ने वाले असंख्य किसानों में 75000 की सफलता की कहानियों के संकलन की ई- बुक जारी की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सामूहिक प्रयासों से लाखों किसानों की दोगुनी से अधिक हुई आय। - Prasar Bharati News Services (@pbns_india) 16 July 2022

खैरा ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा से सरकार ने एमएसपी पर समिति बनाने का वादा किया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। हमारी मांग है कि एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाए। उन्होंने दावा किया कि देश में अनाज भंडार खाली हो रहे हैं। गंभीर खाद्य संकट सामने खड़ा है। सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

क्यों INDIA गठबंधन बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, बताया कारण

Maruti Alto EV सस्ता और धमाकेदार मॉडल होने जा रहा है लॉन्च, जानिए क्या हो सकती है कीमत

Prajwal Revanna : सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना का पहला बयान, 31 मई को SIT के सामने आऊंगा

चक्रवाती तूफान रेमल का कहर, बंगाल में 15000 घर तबाह, 2 लोगों की मौत

Heatwave In India: भीषण गर्मी से झुलस रहा उत्तर भारत, पारा 50 के पार

मणिशंकर अय्यर ने क्या गलती की, मांगनी पड़ी माफी

नवाज शरीफ की जुबां पर 25 साल बाद आया सच, भारत के साथ यूं किया धोखा

Lok Sabha Elections 2024 : चुनाव प्रचार के बाद PM मोदी 2 दिन कहां रहेंगे ध्यान में लीन?

दिल्ली में क्यों पड़ रही है जानलेवा गर्मी, नजफगढ़ में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार

अगला लेख