khatu shyam baba

कांग्रेस का बड़ा हमला, देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं मोदी

Webdunia
शुक्रवार, 28 सितम्बर 2018 (15:23 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने साल 2016 में सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर सैनिकों की वीरता एवं बलिदान पर राजनीति करने का आरोप लगाया और दावा किया कि प्रधानमंत्री एवं उनकी सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
 
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री जवानों की वीरता का श्रेय लेते हैं, लेकिन जब उनके हितों की बात आती है तो वह उनके साथ ‘विश्वासघात’ करते हैं।
 
कई पूर्व सैनिकों की मौजूदगी वाले संवाददाता सम्मेलन में सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस की ओर से हम हमारे सैनिकों के शौर्य और बहादुरी को सलाम करते है। 1947, 1962, 1965, 1971 और 1999 के युद्ध में हमारे सैनिकों ने अपनी वीरता से देश का सिर गर्व से ऊंचा किया। पूरा देश उनके बलिदान का ऋणी है। 
 
उन्होंने आरोप लगाया, 'प्रधानमंत्री देशहित व ‘राष्ट्रीय सुरक्षा’ के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। भाजपा सैनिकों की कुर्बानी के नाम पर वोट बटोरती है, लेकिन जब जवानों के हितों की बात आती है तो प्रधानमंत्री मोदी उनके साथ विश्वासघात करते हैं।
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत के वीर सैनिकों ने पिछले कुछ वर्षों में कई बार सर्जिकल स्ट्राइक की और पाकिस्तान के दांत खट्टे किए।
 
उन्होंने कहा, 'हमारे जवानों ने 21 जनवरी, 2000 (नडाला एनकलेव, नीलम नदी के पार), 18 सितंबर, 2003 (बरोह सेकटर, पुंछ), 19 जून, 2008 (भट्टल सेकटर, पुंछ, 30 अगस्त- 1 सितंबर, 2011 (शारदा सेक्टर, नीलम नदी घाटी); 6 जनवरी, 2013 (सावन पत चेकपोसट); 27-28 जुलाई, 2013 (नाजापीर सेक्टर), 6 अगस्त, 2013 (नीलम घाटी); 14 जनवरी, 2014 (23 दिसंबर, 2013 को सर्जिकल स्ट्राइक की।'
 
सुरजेवाला ने कहा, '28-29 सितंबर, 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सोनिया गांधी और राहल गांधी ने आतंक के ढांचे को ध्वस्त करने के लिए हमारे सैनिकों की प्रशंसा की थी और साहस बढ़ाया था। जबकि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे जवानों के शौर्य पर राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम करते हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

होली पर सीएम पुष्कर सिंह धामी का संदेश, प्रदेशवासियों को दी सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, पीएम मोदी ने दी बधाई

युद्ध का असर: होली के बाद खुलते ही शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 1684 अंक टूटा

4 March Top Stories : देशभर में होली की धूम, महायुद्ध के बीच शेयर बाजार लाल, मोजतबा को ईरान की कमान

योगी सरकार की अनूठी पहल, गोबर की राख और फूलों से बनी होली, यूपी की महिलाओं को मिला बंपर रोजगार

अगला लेख