Hanuman Chalisa

कांग्रेस ने कसा तंज, इवेंट बनी महंगाई, पीएम मोदी रोज देते हैं गुड मॉर्निंग गिफ्ट

Webdunia
शनिवार, 2 अप्रैल 2022 (15:25 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और कई अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री महंगाई के मामले में धर्मनिरपेक्ष हैं, क्योंकि इसमें वह किसी के साथ भेदभाव नहीं करते। वह रोज सुबह गुड मॉर्निंग गिफ्ट देते हैं। उन्होंने कहा कि इस देश में महंगाई अब इवेंट बन गई है। देश महंगे मोदी-वाद से पस्त और त्रस्त है। भाजपा की चुनावी जीत ‘लूट का लाइसेंस बन गई है।
 
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह आरोप भी लगाया कि हाल के दिनों में ईंधन और जरूरी वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण जनता पर 1,25,407 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ा है।
 
सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि एक अप्रैल से जो महंगाई बढ़ाई गई, उससे जनता पर 1,25,407 करोड़ रुपये का बोझ पड़ा है। उन्होंने कहा कि देश के 62 करोड़ अन्नदाताओं पर कर का बोझ डाला गया है। सरकार किसानों से आंदोलन का बदला ले रही है। डीएपी खाद की प्रति बोरी का दाम 150 रुपए बढ़ा दिया गया है।
 
उन्होंने कहा कि मोदी जी, देश के लोगों को रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ाने का ‘गुड मॉर्निंग गिफ्ट’ देते हैं। पिछले 12 दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 7.20 रुपए प्रति लीटर बढ़ाई गई हैं। रसोई गैस की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी की गई है
 
कांग्रेस महासचिव ने दावा किया कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमत में बढ़ोतरी करके करीब एक लाख करोड़ रुपये की कमाई कर रही है। उन्होंने टोल में बढ़ोतरी का विषय उठाते हुए कहा कि इससे आम लोगों पर 6120 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ बढ़ा है।
 
सुरजेवाला ने कहा कि एक अप्रैल से लगभग 800 जरूरी दवाओं के दाम 10.7 प्रतिशत बढ़ा दिए गए हैं। एक अनुमान के मुताबिक, दवाइयों के दाम बढ़ने से लोगों को 10 हजार करोड़ रुपये अतिरिक्त देने होंगे।
 
उन्होंने यह भी दावा किया कि मोदी सरकार ने घर एवं गाड़ी खरीदना भी लोगों के लिए मुश्किल कर दिया है तथा भविष्य निधि पर ब्याज दर घटाकर आम लोगों पर चोट की है।
 
कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी जी महंगाई के मामले में धर्मनिरपेक्ष हैं। वह हिंदू-मुसलमान में भेद नहीं करते हैं। वह महंगाई में धर्म और जाति नहीं देखते हैं। भाजपा को एक बात समझ आ गई है कि धर्म के आधार पर समाज को बांटिए, सत्ता हासिल करिये और कुछ उद्योगपतियों की जेब में पैसा डालिए।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

कागज पर बढ़ रही हरियाली, जमीन पर उजड़ रहे जंगल: दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में भारत क्यों बना नंबर-1?

योगी सरकार ने पेंशन राशि 2500 से बढ़ाकर 3000 रुपए प्रतिमाह की

सास के अंतिम संस्कार में गोंडा आया था दीपक, सरयू में हाथ धोते ही मगरमच्छ ने किया शिकार

सीनेट में ट्रंप को बड़ा झटका, हमले की धमकी पर ईरान से भी मिला करारा जवाब

सिर्फ 4 दिन पुरानी 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने इंस्टाग्राम पर BJP को कैसे छोड़ दिया पीछे?

अगला लेख