Hanuman Chalisa

यूपी में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, राहुल-प्रियंका पहुंचे अलीगढ़

हिमा अग्रवाल
रविवार, 25 फ़रवरी 2024 (11:37 IST)
Bharat Jodo Yatra : कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज सुबह अलीगढ़ पहुंच गई। इस यात्रा में सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का काफिला शहर की मुख्य सड़कों से होकर गुजर रहा है। दोनों भाई-बहनों की एक झलक पाने को लोग आतुर नजर आए, रास्ते में पुष्प वर्षा और बैनर झंडे लेकर चलते कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते है बनता है।
 
यात्रा के दौरान एक छोटा बच्चा स्केटिंग करते हुए राहुल-प्रियंका की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आकर्षण बन गया। 
 
एएमयू के आगे से जब यह कांरवा गुजर रहा है तो छात्रों ने राहुल-प्रियंका जिंदाबाद के नारे लगाते हुए नजर आयें। 
हालांकि कांग्रेस से जुड़े एएमयू की छात्रों की इच्छा थी कि राहुल गांधी जब एएमयू के पास से गुजरे तो वह सरसैयद की मजार पर चादर पोशी करें। लेकिन छात्रों की यह इच्छा पूरी नही हो पायी।
 
भाई-बहनों की जोड़ी कभी लोगों का ताली बजाकर, हाथ जोड़कर, हाथ हिलाकर गर्मजोशी कज साथ अभिवादन करती दिखाई दे रही है। इस दौरान अपने प्रिय नेता राहुल-प्रियंका को कोई पुस्तक भेट कर रहा है तो कोई पोस्टर। राहुल-प्रियंका की सुरक्षा में पुलिस-प्रशासन मुस्तैद दिखाई दे रहा है।
 
 
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का संदेश अब नफरत के खिलाफ मोहब्बत का पैगाम बन गया है। मोहब्बत का नारा हमने नही दिया बल्कि आवाम के बीच से निकल कर आया है। राहुल ने अपने संबोधन में जातिगत जनगणना को समझाते हुए कहा कि यूपी में जितने आप लोग है उतनी हिस्सेदारी नही मिल रही है। बस अन्याय, बेरोजगारी का बोलबाला है।
 
यूपी की नब्ज पकड़ते हुए प्रियंका ने कहा कि जब आप लोगों की महत्वाकांक्षा को ध्यान में रखा जायेगा तो देश का सम्मान बढ़ेगा। युवा बेरोजगार है, यूपी के लड़के सेना में जाने के लिए दिन-रात सड़कों पर वर्जिश करते है, उनको अग्निवीर में क्या दिया जा रहा है?
 
उन्होंने कहा कि एक समय ऐसी सरकार थी जो आपके लिए सोचती थी, सेना में रोजगार मिलता था, आज अग्निवीर में नौकरी नही मिल रही। आप लोगों को गंभीरता से सोचना होगा कि आपकी आशाओं और उम्मीदों के साथ क्या हो रहा है, न रोजगार है और न छोटे लोगों के लिए व्यापार और कंपनी, बस सब अडाणी के लिए है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दिल्ली के लोग किस मौसम का मजा लें, PM मोदी के बयान पर बोलीं प्रियंका गांधी

Samsung Galaxy Tab A11 भारत में लॉन्च, AI फीचर्स और दमदार बैटरी के साथ मचा देगा धमाल

kharge vs nadda : जगदीप धनखड़ के जिक्र पर राज्यसभा में बवाल, नड्डा ने खरगे को दे डाली डॉक्टर के पास जाने की सलाह

MSP और कर्जमाफी को लेकर 5 जिलों के हजारों किसानों का हाईवे जाम, आटा-दाल साथ लाए, रूट डायवर्ट, आमजन परेशान

संसद परिसर में कुत्ते पर कलह, रेणुका चौधरी ने कहा- छोटा सा तो है, काटने वाले तो...

सभी देखें

नवीनतम

अजब गांव की गजब परंपरा, लड़का दुल्हन की तरह सजा, लड़की बनी दूल्हा, क्‍या है इसके पीछे का राज?

दिल्ली ब्लास्ट केस : स्पेशल NIA कोर्ट ने आमिर राशिद अली की कस्टडी 7 दिन बढ़ाई

फरीदाबाद मॉड्यूल और दिल्ली ब्लास्ट के बाद Rajasthan में विस्फोटक से लदी पिकअप जब्त, 10 किलोमीटर तक तबाही मचा सकता था धमाका

कौन हैं 19 वर्ष के देवव्रत महेश रेखे जिनकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की प्रशंसा

इंदौर आरटीओ में पत्रकारों पर हमले में 2 आरोपी गिरफ्तार, 5 अब भी फरार, पत्रकारों की सुरक्षा पर उठे सवाल

अगला लेख