आधार का इस्तेमाल जासूसी में कर रही है मोदी सरकार: कांग्रेस

Webdunia
रविवार, 7 जनवरी 2018 (15:07 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर आधार कार्ड का इस्तेमाल जासूसी और निगरानी के लिए करने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि इसे इसकी मूल परिकल्पना से हटा दिया गया है।
 
कांग्रेस प्रवक्ता शोभा ओझा ने यहां पार्टी मुख्यालय में कहा कि आधार कार्ड की परिकल्पना मूल रुप से गरीबों को उनका हक देने के लिए की गयी थी। इससे संबंधित योजनाओं का मकसद गरीबों की मदद करना था।
 
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की जिद के कारण आधार कार्ड अपने मूल उद्देश्यों से हटता जा रहा है। सरकार इसका इस्तेमाल जासूसी और निगरानी करने में कर रही है। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी आधार कार्ड को सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताते रहे हैं लेकिन फिलहाल उन्होंने इससे संबंधित खतरों को अनदेखा कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्वयं न्यायालय में आधार कार्ड के आंकड़े चोरी होना स्वीकार किया है।
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि आधार के संबंध में सरकार 'तानाशाही सोच' के साथ काम कर रही है। जो लोग आधार से संबंधित कमियां लेकर सामने आते हैं, सरकार उन्हें दूर नहीं करती बल्कि लोगों को दंडित करने में लग जाती है।
 
गौरतलब है कि आधार कार्ड से संबंधित आंकड़ें मात्र 500 रुपए में बिकने का खुलासा होने के मामले में एक पत्रकार के खिलाफ सरकार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। (वार्ता) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख