लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 100 पार नहीं, भाजपा के लिए 370 सीटें जीतना नामुमकिन

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के संभावित प्रदर्शन पर कहा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2024 (23:55 IST)
Prashant Kishor on BJP and Congress: पूर्व चुनाव रणनीतिकार और जन सुराज संगठन के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए 100 सीट का आंकड़ा पार करना बहुत ही मुश्किल है।
 
उन्होंने समाचार चैनल 'टाइम्स नाउ' के साथ बातचीत में यह भी कहा कि इस चुनाव में भाजपा के 370 सीट तक पहुंचने की संभावना नहीं है। हालांकि वह पश्चिम बंगाल में इस बार भी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस इस चुनाव में 100 का आंकड़ा पार कर लेगी, किशोर ने कहा कि उन्हें लोकसभा में कांग्रेस की वर्तमान सीट की संख्या में बड़े बदलाव की संभावना नजर नहीं आती।
ALSO READ: शशि थरूर ने कहा, भाजपा लोकसभा में 2019 वाला प्रदर्शन नहीं दोहरा पाएगी
सकारात्मक बदलाव नहीं : उन्होंने कहा कि अगर सीट की संख्या 50-55 हो जाए तो इससे देश की राजनीति नहीं बदल जाएगी। मुझे कांग्रेस के लिए चुनाव नतीजे में कोई सकारात्मक बदलाव नहीं दिख रहा है। बड़े बदलाव के लिए कांग्रेस को 100 का आंकड़ा पार करना होगा। किशोर ने हालांकि कहा कि उन्हें नहीं लगता कि कांग्रेस 100 का आंकड़ा पार करेगी। उन्होंने कहा कि आज की तारीख में यह बहुत मुश्किल है।
ALSO READ: सपा की तीसरी सूची जारी, बदायूं से शिवपाल यादव लोकसभा उम्मीदवार
भाजपा के 370 सीट जीतने के लक्ष्य के बारे में पूछे जाने पर किशोर ने कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए 370 का यह लक्ष्य रखा है। लोगों को इस 370 के लक्ष्य को सच नहीं मानना ​​चाहिए। हर नेता को लक्ष्य तय करने का अधिकार है। यदि वे इसे हासिल कर लेते हैं तो बहुत अच्छा है, यदि नहीं कर पाते हैं तो पार्टी को इतना विनम्र होना चाहिए कि वह अपनी गलती स्वीकार कर ले।
ALSO READ: Lok Sabha Elections को लेकर EC की PC, जानिए कब होंगे लोकसभा चुनाव?
कई चुनावों में भाजपा नहीं हासिल कर पाई लक्ष्य : नके मुताबिक, 2014 के बाद 8-9 चुनाव ऐसे हुए जहां भाजपा अपने तय लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई। किशोर ने कहा कि मैं कह सकता हूं कि भाजपा अकेले 370 सीट हासिल नहीं कर सकती। इसकी संभावना करीब-करीब जीरो ही मानता हूं। अगर यह होता है तो मुझे बहुत आश्चर्य होगा।
 
पश्चिम बंगाल में भाजपा को नुकसान नहीं : किशोर के अनुसार, अगर संदेशखाली जैसी घटना होती है, तो निश्चित रूप से वह सत्तारूढ़ दल के लिए नुकसान का कारण बनेगी। उनका मानना था कि भाजपा 2019 में पश्चिम बंगाल में मिली अपनी सीट से नीचे नहीं आएगी। पिछले चुनाव में भाजपा को पश्चिम बंगाल में 18 सीट हासिल हुई थीं।
 
कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के संदर्भ में किशोर ने कहा कि यह यात्रा का समय नहीं है क्योंकि लोकसभा चुनाव बिल्कुल नजदीक है। (भाषा)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के बाद Pakistan ने दी थी न्यूक्लियर अटैक की धमकी, पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी में क्या बोले Vikram Misri, शशि थरूर का भी आया बयान

भारत कोई धर्मशाला नहीं, 140 करोड़ लोगों के साथ पहले से ही संघर्ष कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Manipur Violence : नृशंस हत्या और लूटपाट में शामिल उग्रवादी केरल से गिरफ्तार, एनआईए कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर

ISI एजेंट से अंतरंग संबंध, पाकिस्तान में पार्टी, क्या हवाला में भी शामिल थी गद्दार Jyoti Malhotra, लैपटॉप और मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे

संभल जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका

सभी देखें

नवीनतम

मंत्री विजय शाह केस में SIT का गठन, ये 3 IPS करेंगे मामले की जांच

क्या रुकेगा रूस-यूक्रेन युद्ध, जेलेंस्की के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने 2 घंटे तक फोन पर पुतिन से की बात, थम जाएगा युद्ध?

Pakistani Spy Arrest : देश से गद्दारी कर पाकिस्तान के लिए कर रहे थे जासूसी, पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश से 12 लोगों की गिरफ्तारी

लोकमाता देवी अहिल्या हैं नारी सशक्तीकरण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सुशासन की मिसाल : मोहन यादव

Weather Update : बेंगलुरु में रातभर हुई भारी बारिश, जलभराव से यातायात बाधित, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

अगला लेख