Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चीन पर बोलने नहीं देने से कांग्रेस नाराज, मोदी सरकार पर बरसे चिदंबरम

हमें फॉलो करें चीन पर बोलने नहीं देने से कांग्रेस नाराज, मोदी सरकार पर बरसे चिदंबरम
, बुधवार, 16 सितम्बर 2020 (08:55 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा कि भारत एक ऐसा अनूठा संसदीय लोकतंत्र है जहां कोई प्रश्न नहीं पूछा जाता है और कोई बहस नहीं होती है। लद्दाख में जारी गतिरोध के मुद्दे पर लोकसभा में पार्टी को नहीं बोलने देने के बाद चिदंबरम ने यह टिप्पणी की।
पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सीमा पर जारी गतिरोध पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बयान देने के बाद कांग्रेस को बोलने की अनुमति नहीं दिए जाने से नाराज कांग्रेस के सदस्यों ने लोकसभा वॉकआउट किया और संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने एकत्र होकर विरोध-प्रदर्शन किया। रक्षा मंत्री आज राज्यसभा में चीन मुद्दे पर बयान देंगे।
 
चिदंबरम ने ट्वीट किया कि आज भारत एक ऐसा अनूठा संसदीय लोकतंत्र है जहां कोई प्रश्न नहीं पूछा जाता सकता है और जहां बहस की अनुमति नहीं है। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान जान गंवाने वाले प्रवासियों का आंकड़ा उपलब्ध नहीं होने के केंद्र सरकार के बयान पर भी हमला किया।
webdunia
वरिष्ठ नेता ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि आज भारत एक ऐसा अनूठा देश है जहां लंबी दूरी तय करके अपने घरों को जाने वाले प्रवासियों की मौत या घर पहुंचने के बाद हुई उनकी मौत का कोई आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। पूर्व वित्त मंत्री ने सरकार को देश की आर्थिक हालात के लिए भी निशाने पर लिया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पेट्रोल-डीजल की कीमतें रहीं स्थिर, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव