Hanuman Chalisa

5 राज्यों में करारी हार से कांग्रेस का बुरा हाल, संसद में किन मुद्दों को उठाने का है प्लान?

Webdunia
रविवार, 13 मार्च 2022 (12:53 IST)
नई दिल्ली। 5 राज्यों में करारी हार से कांग्रेस का हाल बेहाल नजर आ रहा है। पार्टी के भीतर घमासान मचा हुआ है। आज शाम कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में कुछ बड़े फैसले होने की संभावना है। इस बीच कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने सोमवार से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र के लिए रविवार को पार्टी की रणनीति पर चर्चा की और समान विचाराधार वाली पार्टियों के साथ मिलकर जनहित से जुड़े अहम मुद्दों को उठाने का निर्णय किया।
 
कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर हुई। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, 'हमने सोमवार से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र में उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा की। हम सत्र के दौरान जनहित से जुड़े अहम मुद्दों को उठाने के लिए समान विचाराधार वाली पार्टियों के साथ समन्वय में काम करेंगे।'
 
किन मुद्दों को उठाएगी कांग्रेस : यू्क्रेन से भारतीय छात्रों की सुरक्षित निकासी, महंगाई, बेरोजगारी, कामगारों का मुद्दा, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का मुद्दा आदि उन मुद्दों में शामिल हैं, जिन्हें इस सत्र में उठाया जाएगा।
 
बैठक में कौन-कौन से दिग्गज शामिल : इस बैठक में आनंद शर्मा, जयराम रमेश, के सुरेश, मणिकम टैगोर और मनीष तिवारी आदि नेता शामिल हुए। संसद के प्रत्येक सत्र से पहले कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक होती है।
 
उल्लेखनीय है कि बजट सत्र का दूसरा भाग सोमवार से शुरू हो रहा है और यह 8 अप्रैल तक चलेगा। सत्र के पहले भाग में मोदी सरकार ने सदन में बजट पेश किया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह की अध्यक्षता में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, सीएम योगी समेत 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल

सीएम योगी के विजन से यूपी बना ‘एक्सप्रेसवे स्टेट’, 1900 KM नेटवर्क के साथ विकास को मिली रफ्तार

सीएम योगी की सख्ती से टले 2 बाल विवाह, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित हुआ बेटियों का भविष्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मां दंतेश्वरी के किए दर्शन, गृह मंत्री अमित शाह संग बस्तर बैठक में विकास पर जोर

Delhi-NCR और उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई शहरों में तापमान 47 डिग्री के पार, IMD की चेतावनी

अगला लेख