कांग्रेस अध्यक्ष बने राहुल गांधी, कैसा रहा उनका सफर...

Webdunia
शनिवार, 16 दिसंबर 2017 (12:44 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी की बागडोर संभालने वाले नेहरू-गांधी परिवार के 6ठे सदस्य हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और 19 वर्ष तक कांग्रेस अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी के पुत्र राहुल गांधी को 2013 में पार्टी उपाध्यक्ष बनाया गया था और तब से वे पार्टी के बड़े फैसले  लेने में प्रमुख भूमिका निभा रहे थे।

19 जून 1970 को नई दिल्ली में जन्मे गांधी की प्रारंभिक शिक्षा यहां के सेंट कोलम्बस स्कूल से हुई और बाद में वे दून स्कूल चले गए। अमेरिका में हॉर्वर्ड विश्वविद्यालय के रोलिंस कॉलेज फ्लोरिडा से 1994 में कला स्नातक उपाधि हासिल करने के बाद गांधी ने 1995 में लंदन के मशहूर कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के ट्रिनिटी कॉलेज से एमफिल किया।

स्नातक की पढ़ाई के बाद उन्होंने माइकल पोर्टर की प्रबंधन परामर्श कंपनी मॉनिटर ग्रुप के साथ 3 साल तक काम किया। इस दौरान कंपनी और उनके सहकर्मियों को पता नहीं था कि गांधी भारत के एक बड़े राजनीतिक परिवार से हैं। वर्ष 2002 के अंत में वे मुंबई में प्रौद्योगिकी से संबंधित आउटसोर्सिंग कंपनी बैकअप्स सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मंडल के सदस्य बने।

गांधी ने 2004 में राजनीति में प्रवेश किया और अपने पिता के चुनाव क्षेत्र उत्तरप्रदेश के अमेठी से वे लोकसभा चुनाव जीते। उन्हें 24 सितंबर 2007 को कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया गया। उन्होंने पार्टी को जमीनी स्तर पर फिर से सक्रिय करने और पार्टी के  सहयोगी संगठनों में आंतरिक लोकतंत्र पर जोर दिया।

वर्ष 2009 के आम चुनावों में कांग्रेस को मिली बड़ी जीत का श्रेय उन्हें भी दिया गया। इससे पहले नेहरू-गांधी परिवार के मोतीलाल नेहरू, पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर रहे हैं। राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी 1998 में कांग्रेस अध्यक्ष बनी थीं और इस पद पर वे सबसे अधिक समय तक रहीं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Raja Raghuvanshi murder : क्या राज की दादी को पता थे सोनम के राज, सदमे में हुई मौत, पोते को बताया था निर्दोष

जनगणना कैसे की जाती है और क्या है census का महत्व? संपूर्ण जानकारी

New FASTag Annual Pass Details : 3000 रुपए का नया FASTag, 200 ट्रिप, 7,000 की होगी बचत, 15 अगस्त से शुरुआत, नितिन गडकरी ने दी जानकारी

भारत के किस राज्य में कितनी है मुसलमानों की हिस्सेदारी, जानिए सबसे ज्यादा और सबसे कम मुस्लिम आबादी वाले राज्य

SIM Card के लिए सरकार ने बनाए नए Rules, KYC में पड़ेगी इन दस्तावेजों की जरूरत

सभी देखें

नवीनतम

ईरान इजराइल जंग में अमेरिका की एंट्री, तेहरान पर हमले के प्लान को ट्रंप की मंजूरी

LIVE: ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान में फंसे 110 भारतीय छात्रों की स्वदेश वापसी

एयर इंडिया का बड़ा फैसला, इन उड़ानों में 15 फीसदी की कटौती

Ahmedabad Plane Crash : भाई की अंतिम यात्रा में शामिल हुए विश्वास कुमार, विमान हादसे के दौरान बगल में बैठा था

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 56 IAS अधिकारियों का किया तबादला

अगला लेख