कांग्रेस का चुनाव आयोग से सवाल, हिमाचल प्रदेश और गुजरात चुनावों की घोषणा अलग तारीखों पर क्यों?

Webdunia
गुरुवार, 3 नवंबर 2022 (15:57 IST)
नई दिल्ली। गुजरात चुनावों की घोषणा के बाद कांग्रेस ने चुनाव आयोग से सवाल पूछा कि उसने हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभाओं के लिए अलग-अलग तारीखों पर चुनाव की घोषणा क्यों की, जबकि दोनों ही राज्यों में मतगणना एक ही दिन होगी।
 
कांग्रेस के गुजरात प्रभारी रघु शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा को आधिकारिक खर्च पर कई रैलियां करने का समय मिला और गुजरात में सार्वजनिक संसाधनों का दुरुपयोग किया गया।
 
शर्मा ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के दबाव के बावजूद गुजरात चुनावों की घोषणा करने के लिए निर्वाचन आयोग को धन्यवाद देना चाहता हूं।
 
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को संवैधानिक निकाय के रूप में स्पष्टीकरण देना चाहिए कि दोनों राज्यों में चुनाव के लिए जब मतगणना एक ही दिन होगी, तो अलग-अलग तारीखों पर चुनाव की घोषणा क्यों की गई।
 
गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में, एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती हिमाचल प्रदेश के साथ ही आठ दिसंबर को होगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में आज यह घोषणा की।
 
गुजरात में चुनाव की घोषणा जहां गुरुवार को की गई वहीं हिमाचल प्रदेश के लिए चुनावों की घोषणा 14 अक्टूबर को की गई थी। गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीटों में से पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर को चुनाव होगा तथा शेष 93 सीटों पर 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर 40 करोड़ की 4 किलोग्राम कोकीन जब्त, 1 यात्री गिरफ्तार

दक्षिण पश्चिमी नाइजर में आतंकवादियों के हमले में 2 भारतीयों की मौत, 1 अगवा

अपराध की दुनिया का सबसे करीबी दोस्‍त शेरू कैसे बन गया चंदन मिश्रा का जानी दुश्‍मन, सरेआम हत्‍या से बिहार में बवाल

अजमेर शहर में जल प्रलय, सड़कों पर लोग बहते दिखे, शहर की गलियां नदी बन गई

'सामना' में बोले उद्धव ठाकरे, ठाकरे सिर्फ एक ब्रांड नहीं बल्कि महाराष्ट्र की पहचान

अगला लेख