Biodata Maker

कांग्रेस में बढ़ेगा G-23 नेताओं का कद, राहुल समर्थकों को लग सकता है झटका

Webdunia
सोमवार, 21 मार्च 2022 (23:20 IST)
नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में हार के बाद अपने 'जी-23' नेताओं का विरोध झेल रही कांग्रेस ने इनमें से कुछ नेताओं को पार्टी की निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल करने की योजना बनाई है। हार के बाद विरोध के स्वर बुलंद करने वाले कांग्रेस नेता सामूहिक नेतृत्व की मांग उठा रहे हैं।
 
सूत्रों ने कहा कि जी-23 के कुछ नेताओं को कांग्रेस कार्यसमिति या संसदीय बोर्ड जैसे नए निकाय में शामिल किया जा सकता है। जी-23 ने ऐसा निकाय बनाने का सुझाव दिया था जो कि मुख्यमंत्री पद के चेहरे और समान विचारधारा वाले दलों से राज्यों में गठबंधन करने समेत सभी नीतिगत निर्णय ले।
 
जी-23 समूह कथित तौर पर राहुल गांधी के कुछ करीबियों को एआईसीसी से बाहर का रास्ता दिखाने का प्रयास कर रहा है और इनके निशाने पर एआईसीसी महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और महासचिव अजय माकन शामिल हैं। सूत्रों ने कहा कि असंतुष्ट जी-23 नेताओं को शांत करने के लिए एक या अधिक नेताओं को स्थानांतरित किया जा सकता है।
 
सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस नेतृत्व जी-23 नेताओं के साथ संकल्प योजना पर काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि जवाहर लाल नेहरू के समय के दौरान संसदीय दल कांग्रेस पार्टी का एक महत्वपूर्ण निकाय था और सामान्य तौर पर प्रमुख नीतिगत निर्णय यहीं लिए जाते थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold ने लगाई ऊंची छलांग, 2 हफ्ते के हाईलेवल पर दाम, चांदी में भी आई तेजी, बैंक ऑफ अमेरिका का बड़ा बयान

SIR में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कौनसा फॉर्म भरें और उसके साथ कौनसे दस्तावेज लगेंगे

Delhi blasts के बीच नूंह से वकील गिरफ्तार, ISI को देता था खूफियां जानकारियां

Aadhaar अपडेट के नए नियम लागू, UIDAI ने जारी की 2025 की नई गाइडलाइंस, बदले डॉक्टूमेंट्‍स के नियम

दिल्ली ब्लास्ट : NIA ने गिरफ्तार किया एक और आतंकी, क्या है उसका अल फलाह यूनिवर्सिटी से कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

कहां हैं Imran Khan, क्यों उड़ी अफवाह, क्या जेल में हो गई हत्या, सोशल मीडिया की अफवाह में कितना सच

शेख हसीना की पार्टी के ऐलान से उड़ी मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार की नींद

ध्वजारोहण समारोह से ‘अयोध्या ब्रांड’ को मिली वैश्विक पहचान

जम्बूरी : युवा ऊर्जा के वैश्विक संगम के साथ सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश

भारत का संविधान अनेकता को एकता में जोड़ने वाला : CM योगी

अगला लेख