कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक : गठबंधन, एनआरसी पर चर्चा, नहीं शामिल हुईं सोनिया गांधी

Webdunia
शनिवार, 4 अगस्त 2018 (16:56 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में शनिवार को भाजपा के खिलाफ संभावित गठबंधन, असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी शामिल नहीं हो सकीं।


सूत्रों के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में सीडब्ल्यूसी की बैठक में संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी शामिल नहीं हो सकीं। बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह, वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत, गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल और अन्य नेता शामिल हुए।

सूत्रों के अनुसार इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ गठबंधन बनाने, असम में एनआरसी, ‘राफेल घोटाले’ तथा अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। पार्टी के शीर्ष सूत्रों ने कल कहा था कि चुनाव से पहले एकमात्र लक्ष्य विपक्षी दलों को साथ लेकर भाजपा को हराने का है और प्रधानमंत्री पद के बारे में चुनाव बाद फैसला किया जाएगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख