Pakistan क्यों गई थी कांग्रेस नेता की पत्नी, गौरव गोगोई ने दिया CM हिमंत विस्वा सरमा को जवाब

असम CM ने गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न पर ISI से लिंक होने का आरोप भी लगा चुके हैं। अब गौरव गोगोई ने सारे सवालों का जवाब दिया है।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 28 मई 2025 (18:02 IST)
ऑपरेशन सिंदूर के बाद से कांग्रेस नेता गौरव गोगोई असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा सरमा के निशाने पर हैं। असम CM ने कांग्रेस नेता की पत्नी पर पाकिस्तान के साथ लिंक का आरोप लगाया था। उन्होंने गौरव गोगोई से पूछा था कि वे देश को बताएं कि उनकी पत्नी पाकिस्तान क्यों गई थी। असम के मुख्यमंत्री ने गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न पर ISI से लिंक होने का आरोप भी लगा चुके हैं। अब गौरव गोगोई ने सारे सवालों का जवाब दिया है। 
ALSO READ: 3 भारतीय ईरान में किडनैप, मांगी करोड़ों की फिरौती, एजेंट ने ऑस्ट्रेलिया भेजने का किया था वादा, पढ़िए पूरी कहानी
गौरव गोगोई ने दिया जवाब
गौरव गोगोई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उनकी पत्नी लगभग 14-15 साल पहले दक्षिण एशिया के एक प्रतिष्ठित ‘इंडिया-एशिया प्रोजेक्ट’ के साथ जुड़ी थीं और उसी परियोजना के तहत एक साल के लिए पाकिस्तान गई थीं। उस एक साल के बाद वे भारत लौटीं और अब किसी और संस्थान में काम कर रही हैं।
 
क्या कहा था मुख्यमंत्री सरमा ने
मुख्यमंत्री सरमा ने गोगोई की ब्रिटिश मूल की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न के पाकिस्तानी कनेक्शन को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रिपुन बोरा ने माना है कि एलिजाबेथ वास्तव में पाकिस्तान सरकार के वेतन पर काम करती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ ने भारत और पाकिस्तान के बीच 19 बार यात्रा की थी। हालांकि इन आरोपों को कांग्रेस सांसद ने बेबुनियाद कहा था।
<

कल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री रिपुन बोरा ने एक चौंकाने वाला स्वीकारोक्ति किया — उन्होंने माना कि माननीय सांसद श्री गौरव गोगोई की ब्रिटिश पत्नी वास्तव में पाकिस्तान सरकार की पेरोल पर थीं।

यदि यह सच है, तो यह भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर अत्यंत गंभीर और चिंता जनक सवाल खड़े… https://t.co/pBV1mexOAw

— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) May 26, 2025 >
पाकिस्तान सरकार की पेरोल पर
सीएम ने सीनियर कांग्रेस नेता रिपुन बोरा एक पोस्ट को शेयर करते हुए कहा कि एक सीनियर कांग्रेस नेता रिपुन बोरा ने चौंकाने वाला कबूलनामा किया। बोरा ने माना कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की ब्रिटिश पत्नी वास्तव में पाकिस्तान सरकार की पेरोल पर थीं। अगर यह सच है, तो यह भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर अत्यंत गंभीर और चिंताजनक सवाल खड़े करता है।   Edited by: Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

हाइवे पर सेक्‍स कांड के बाद अंडरग्राउंड हुए BJP के धाकड़ नेता

‍किसने बनाया था ऑपरेशन सिंदूर का Logo, दो सैन्यकर्मियों के नाम आए सामने

Jyoti Malhotra Effect, पूर्वी रेलवे ने स्टेशनों के फोटो, वीडियो बनाने पर लगाई रोक

कौन हैं एरोल मस्क, जो अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन, क्या है एलन मस्क से संबंध?

नारायण राणे की उद्धव ठाकरे को चेतावनी, ...तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

Pakistan क्यों गई थी कांग्रेस नेता की पत्नी, गौरव गोगोई ने दिया CM हिमंत विस्वा सरमा को जवाब

मोहसिन खान ने कबूला... हां मैंने 30 लड़कियों के साथ किया गलत काम, एमपी की कई लड़कियों को बनाया शिकार

MP : बिहार पुलिस के STF टीम की गाड़ी पलटी, 2 जवानों की मौत, 1 घायल

किसानों के लिए ब्याज सहायता योजना जारी रहेगी, जानिए क्‍या है यह योजना...

3 भारतीय ईरान में किडनैप, मांगी करोड़ों की फिरौती, एजेंट ने ऑस्ट्रेलिया भेजने का किया था वादा, पढ़िए पूरी कहानी

अगला लेख