Festival Posters

क्यों खास है मोतीलाल नेहरू रोड का बंगला नंबर 3, क्या था इसका मनमोहन सिंह से कनेक्शन?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 27 दिसंबर 2024 (09:19 IST)
Manmohan Singh : लुटियंस दिल्ली के मोतीलाल नेहरू रोड स्थित बंगला नंबर 3, करीब 10 सालों तक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आवास रहा। भारत के आर्थिक उदारीकरण का वास्तुकार सिंह का गुरुवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 साल के थे।
 
3 एकड़ के भूखंड वाले इस विशाल टाइप-8 बंगले में सिंह तब आए थे जब मई 2014 में नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया था। आज इसी बंगले पर मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा। उन्हें श्रद्धांजलि देने कई दिग्गज नेता आज यहां पहुंच रहे हैं। 
 
प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी 7 रेसकोर्स रोड (अब 7 लोक कल्याण मार्ग) रहने पहुंचे। मनमोहन सिंह 3, मोतीलाल नेहरू मार्ग में आ गए। सिंह से पहले, यह बंगला दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का आधिकारिक आवास था। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद उन्होंने इसे खाली कर दिया था। दीक्षित का साल 2019 में 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
 
दीक्षित के बंगला खाली करने के बाद सीपीडब्ल्यूडी ने बंगले का पूरी तरह से नवीनीकरण और जीर्णोद्धार किया था। पूर्व प्रधानमंत्री होने के नाते सिंह को उनके परिवार के साथ एसपीजी सुरक्षा मिली हुई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा का टूटेगा सपना, नीतीश की चमकेगी किस्मत, RJD सबसे बड़ा दल!

Delhi Blast : कैसे फेल हो गया डॉ. उमर नबी का प्लान, 6 दिसंबर को कैसे और कहां करना चाहता था विस्फोट

दिल्ली धमाका केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी, फरीदाबाद में मिली लाल कार, आखिर क्या है इस कार का रहस्य

भूटान से लौटते LNJP अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी, घायलों से मिले

फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी पर उठे सवाल, VC ने इस तरह दी सफाई

सभी देखें

नवीनतम

Bihar Election Result 2025 LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम, जानिए रुझान और नतीजे

अमेरिका ने की दिल्ली ब्लास्ट जांच की पेशकश, क्या बोले विदेश मंत्री मार्को रुबियो

Delhi blast के दोषियों को ऐसी सजा मिलेगी जो दुनिया याद रखेगी, अमित शाह का ऐलान

Navale Bridge accident : पुणे में पुल पर बेकाबू ट्रक का तांडव, 25 गाड़ियां टकराईं, 9 लोगों की मौत, 5 जिंदा जले

यूपी में ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन संबंधी जानकारी अब व्हाट्सएप पर

अगला लेख