Hanuman Chalisa

राम मंदिर गर्भगृह का निर्माण 1 जून से, जानें क्यों चुना ये दिन?

Webdunia
रविवार, 22 मई 2022 (11:56 IST)
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 1 जून को भगवान रामलला मंदिर के गर्भगृह का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी रामलला मंदिर के गर्भगृह की बुनियाद रखेंगे। वैदिक ब्राह्मण सुबह 5 बजे से राम जन्मभूमि परिसर में पूजन शुरू करेंगे, जिसकी तैयारी तेजी के साथ की जा रही है।

खबरों के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामलला मंदिर के गर्भगृह निर्माण की प्रथम शिला का पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री की अगवानी में भगवान रामलला के गर्भगृह का तराशे गए पत्थरों से निर्माण कार्य शुरू होगा। उसके पहले प्रथम पत्थर का पूजन-अर्चन किया जाएगा।

मंदिर निर्माण के लिए प्लिंथ निर्माण कार्य 1 सितंबर तक पूरा होने की संभावना है लेकिन रामलला मंदिर के निर्माण के लिए बनाए जा रहे गर्भगृह स्थल पर लगभग 5 लेयर ग्रेनाइट पत्थर की बिछाई जा चुकी है और यह संभावना है कि 1 जून तक 7 लेयर प्लिंथ की बिछा दी जाएगी।

प्लिंथ बुनियाद से 21 मीटर ऊंची रहेगी इसी पत्थरों के ऊपर रामलला के गर्भगृह का निर्माण शुरू होगा। प्लिंथ कार्य में लगभग 17 हजार पत्थर लगाए जाने हैं जिसमें अब तक 6500 पत्थर लगाए जा चुके हैं। इस चबूतरे का निर्माण अगस्त माह तक होने की संभावना है।

राम जन्मभूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का कहना है कि 1 तारीख को बहुत ही उत्तम मुहूर्त है। 1 जून का दिन जेठ का शुक्ल पक्ष गुरुवार का दिन है और द्वितीय तिथि है। 1 जून सभी विघ्न बाधाओं से दूर है। 1 जून को 11:45 का जो समय है वह अभिजीत नक्षत्र है, उसमें जो भी काम होता है वह शुभ होता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दिल्ली के लोग किस मौसम का मजा लें, PM मोदी के बयान पर बोलीं प्रियंका गांधी

Samsung Galaxy Tab A11 भारत में लॉन्च, AI फीचर्स और दमदार बैटरी के साथ मचा देगा धमाल

kharge vs nadda : जगदीप धनखड़ के जिक्र पर राज्यसभा में बवाल, नड्डा ने खरगे को दे डाली डॉक्टर के पास जाने की सलाह

MSP और कर्जमाफी को लेकर 5 जिलों के हजारों किसानों का हाईवे जाम, आटा-दाल साथ लाए, रूट डायवर्ट, आमजन परेशान

संसद परिसर में कुत्ते पर कलह, रेणुका चौधरी ने कहा- छोटा सा तो है, काटने वाले तो...

सभी देखें

नवीनतम

कौन हैं 19 वर्ष के देवव्रत महेश रेखे जिनकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की प्रशंसा

इंदौर आरटीओ में पत्रकारों पर हमले में 2 आरोपी गिरफ्तार, 5 अब भी फरार, पत्रकारों की सुरक्षा पर उठे सवाल

यह SIR नहीं है यह CAA हो रहा है, दिग्विजय सिंह का सरकार पर निशाना

क्‍या है संचार साथी ऐप, कैसे करेगा काम और क्‍या विशेषताएं?

मध्यप्रदेश में SIR में क्या कट जाएंगे 50 लाख वोटर्स के नाम?

अगला लेख