भारत मैट्रिमोनी के विज्ञापन पर क्यों मचा बवाल...

Webdunia
गुरुवार, 9 मार्च 2023 (15:20 IST)
भारत मैट्रिमोनी ने होली और महिला दिवस के उपलक्ष्य में सोशल मीडिया पर एक कमर्शियल वीडियो अपलोड किया। वीडियो पर बवाल मच गया। कई लोगों ने ट्विटर पर हैशटेग्स के जरिए अपनी निराशा जाहिर की है। देखते ही देखते ट्विटर पर #BoycottbharatMatrimony हैशटेग वायरल हो रहा है। लोग इस ऐड पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं, इसे हिंदूफोबिक भी बताया जा रहा है।
 
 
वीडियो में आगे बताया गया कि होली पर्व पर महिलाओं के साथ हुए उत्पीड़न की वजह से उन्हें अत्याधिक ट्रोमा से गुजरना पड़ता है। वीडियो में लिखा गया कि आज देश की एक तिहाई महिला उत्पीड़न का शिकार बन चुकी हैं। इसी के चलते उन्होंने होली का त्योहार मनाना बंद कर दिया है।
 
यह भी कहा गया है कि इस महिला दिवस और होली के अवसर पर हम ऐसे समाज का गठन करें जहां एक महिला अपने आप को सशक्त और सु‍रक्षित महसूस कर सकें। 
 
क्या है विज्ञापन पर लोगों का रिएक्शन : कई लोगों का कहना है कि ऐसे ऐड्स का मकसद हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाकर हिंदूफोबिक सेंटिमेंट्स को फैलाना हैं। वहीं कुछ लोगों ने इस विज्ञापन की सराहना करते हुए लिखा कि कुछ लोग होली खेलने के नाम पर महिलाओं के साथ बदतमीजी करते हैं और वे उत्पीड़न का शिकार बन जा‍ती हैं। ऐसा करना हिंदू विरोधी है। भारत मैट्रिमोनी के विज्ञापन ने इस मामले के प्रति जागरूकता फैलाने का काम किया है।  
 
वहीं एक महिला का कहना है कि मैं इस ऐड के सेंटिमेंट्स की सराहना करती हूं। लेकिन क्या यह विज्ञापन तब भी सफल होता जब महिला दिवस और होली का त्योहार एक ही दिन नहीं होता? 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख