कविता पर बवाल, राज्यसभा सचिवालय ने सांसद से पूछा यह सवाल...

Webdunia
शुक्रवार, 20 अप्रैल 2018 (09:51 IST)
नई दिल्ली। राज्यसभा में बजट सत्र के दूसरे चरण में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पढ़ी गई एक कविता को लेकर विवाद अब गहराता जा रहा है। राज्यसभा सचिवालय ने सांसद रजनी पाटिल से पूछा है कि वह यह बताएं कि उन्होंने आठ मार्च को सदन में अपने भाषण में आखिर किसकी कविता उद्धृत की थी।
 
राज्यसभा सचिवालय ने गत दिनों कांग्रेस की सदस्य रजनी पाटिल को इस सम्बन्ध में पत्र लिखकर उनसे पूछा गया है कि वह यह बताएं कि उन्होंने आठ मार्च को सदन में अपने भाषण में आखिर किसकी कविता उद्धृत की थी।
 
पाटिल ने महिला दिवस के अवसर पर चर्चा के दौरान समाज में स्त्री की दशा पर एक कविता पढ़ी और बताया के यह कविता लेखिका अमृता प्रीतम की है जिस पर दुर्ग के कवि शरद कोकास ने आपत्ति की और दावा किया कि यह उनकी कविता है तथा उन्हें इस का श्रेय दिया जाना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी इसकी शिकायत की है।
 
कोकास ने इस बारे में पहले सभापति एम. वेंकैया नायडू को पत्र लिखा और फिर केन्द्रीय पेय जल राज्य मंत्री एस एस अहलुवालिया को भी पत्र लिखकर शिकायत दी। अहलुवालिया ने 16 मार्च को ही नायडू को पत्र लिखा कि अगर यह कविता कोकास की है तो सदन के रिकार्ड को ठीक किया जाए। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कन्याकुमारी में PM मोदी के ध्यान कार्यक्रम पर कांग्रेस को आपत्ति, चुनाव आयोग में लगाई गुहार

PM मोदी की टिप्पणी पर कांग्रेस ने किया कटाक्ष, महात्मा गांधी को किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं

क्या दिल्ली में वाकई 52 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान? IMD ने बताई सचाई

लोकसभा चुनाव लड़ रहे राजनीतिक दलों में 104% की भारी वृद्धि, ADR रिपोर्ट से हुआ खुलासा

कितने तापमान पर होती है गर्मी से मौत? ज्यादा गर्मी में क्यों खराब होते हैं अंग?

Monsoon Update 2024 : केरल-पूर्वोत्तर में एक साथ पहुंचा मानसून, UP-बिहार समेत इन राज्यों में समय से पहले होगी झमाझम बारिश

जम्मू-कश्मीर बस हादसे पर CM योगी ने जताया दु:ख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता

भारत में गिरफ्तार चारों श्रीलंकाई संदिग्धों को लेकर श्रीलंका सरकार ने दिया यह जवाब

तमिलनाडु : भोजनालय में हुआ विस्फोट, 3 लोग घायल

Lok Sabha Elections : चुनाव प्रचार में राहुल से आगे रहीं प्रियंका गांधी, जानिए किसने कितनी की जनसभाएं

अगला लेख