Corona virus : पुणे में सामने आया एक और मामला, संख्या बढ़कर 9 हुई

Webdunia
गुरुवार, 12 मार्च 2020 (21:18 IST)
पुणे। पुणे में एक और व्यक्ति में कोरोना वायरस (Corona virus) संक्रमण की पुष्टि हो जाने के बाद अब शहर में इस रोग के सत्यापित मामलों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। जिलाधिकारी नवल किशोर राम ने यहां बताया कि एक व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। वह अमेरिका की यात्रा पर गया था। महाराष्ट्र में कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। वहीं कर्नाटक में कोरोना वायरस से संक्रमण का पांचवां मामला सामने आया है।

इसी के साथ महाराष्ट्र में कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। पुणे से इस रोग के 9 सत्यापित मरीजों के अलावा मुंबई में 2 व्यक्तियों और नागपुर में एक व्यक्ति में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं कर्नाटक में कोरोना वायरस से संक्रमण का पांचवां मामला सामने आया है।

Corona virus का कर्नाटक में पांचवां मामला : कर्नाटक में कोरोना वायरस से संक्रमण का पांचवां मामला सामने आया है। यूनान से लौटे मुंबई का रहने वाले 26 वर्षीय एक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के एक मीडिया बुलेटिन में कहा गया कि मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसे पृथक रखा गया है। उसकी हालत स्थिर है। इसमें कहा गया, उसके साथ संपर्क में आने वाले सभी लोगों का पता लगाया गया है और उनमें लक्षण नहीं दिखे हैं। उन्हें घर में ही पृथक रहने को कहा गया है और सभी पर नजर रखी जा रही है।

उन्होंने बताया कि वह 6 मार्च को यूनान से मुंबई आया और 8 मार्च को उड़ान से बेंगलुरु आया। वह 9 मार्च को कार्यालय गया था, उस दौरान उसने अपने 4 करीबी दोस्तों से बात की थी और फिर कुछ घंटे बाद घर वापस चला गया था।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मरीज को उसी दिन अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका एक भाई उसके साथ बेंगलुरु में रहता है। माता-पिता और पत्नी मुंबई में हैं।

उस व्यक्ति ने बेंगलुरु में यात्रा करने के लिए एक ऑटोरिक्शा का इस्तेमाल किया था। चालक और उसके परिवार के 3 सदस्यों के बारे में जानकारी एकत्र की गई है और सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं।

केरल में Corona virus के 16 पॉजिटिव मरीज : केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या 16 पर पहुंच गई है। त्रिशूर और कन्नूर जिले से आई रिपोर्ट में कोरोना वायरयस संक्रमण के 2 और मरीज मिलने की जानकारी है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

प्रधानमंत्री मोदी लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं : अरविंद केजरीवाल

कांग्रेस का माओवादी घोषणा पत्र लागू हुआ तो भारत दिवालिया हो जाएगा : प्रधानमंत्री मोदी

बिभव ने स्वाति मालीवाल के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, लगाया यह आरोप...

वैवाहिक बलात्कार : नए कानून को लेकर याचिका पर SC ने केंद्र से मांगा जवाब

चेन्नई नगर निगम ने होर्डिंग हटाने का दिया आदेश, मुंबई की घटना के बाद उठाया कदम

अगला लेख