Kanjhawala case: अदालत ने 5 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ाई

Webdunia
मंगलवार, 28 फ़रवरी 2023 (23:06 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने कंझावला मामले में 5 आरोपियों की न्यायिक हिरासत मंगलवार को 14 दिन के लिए बढ़ा दी जिसमें 20 वर्ष की एक युवती की एक कार के नीचे घसीटे जाने से मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों- दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्ण (27), मिथुन (26) और मनोज मित्तल को 2 जनवरी को गिरफ्तार किया था।
 
मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट सान्या दलाल ने अदालत में पेश किए जाने के बाद आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी। 2 अन्य सह-आरोपियों आशुतोष भारद्वाज और अंकुश को पहले अदालत ने जमानत दे दी थी। एक सत्र अदालत ने दीपक खन्ना की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
 
अंजलि सिंह (20) की नए साल के दिन के शुरुआती घंटों में तब मौत हो गई थी, जब उसकी स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी थी और स्कूटी के कार में फंसने के बाद वह सुल्तानपुर से कंझावला तक 12 किलोमीटर से अधिक तक घिसटती चली गई थी। दिल्ली पुलिस ने हाल में मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) जोड़ी थी। शुरू में आरोपियों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या और सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया गया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

48MP का AI कैमरे के साथ iPhone 16e को टक्कर देने आया Google का सस्ता स्मार्टफोन

Toll Tax को लेकर नितिन गडकरी ने दी Good News, बताया क्या है अगला प्लान

CM ने नागपुर हिंसा का ठीकरा फिल्म छावा पर फोड़ा, शिवसेना के मुखपत्र सामना में दावा

दिशा सालियान मौत की खुली फाइल, आदित्‍य ठाकरे क्‍यों हुए बेचैन, क्‍या एफआईआर होगी?

राजस्थान के बाद मध्यप्रदेश में भी उठी कोचिंग संस्थानों पर नकेल कसने की मांग

सभी देखें

नवीनतम

त्रि-भाषा फॉर्मूले को लेकर बढ़ा विवाद, तमिलनाडु के सांसदों ने लगाया यह आरोप

नई लाशें बिछाने के लिए गड़े मुर्दे उखाड़ दिए, संजय राउत का भाजपा पर निशाना

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले गर्माया एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मुद्दा, बोले नीतीश के मंत्री, नए सिरे से हो जांच

ईद पर गरीब मुसलमानों में 'मोदी-धामी' खाद्य किट बांटी जाएंगी : उत्तराखंड वक्फ बोर्ड

भाषा विवाद पर अमित शाह की DMK को चुनौती, आप में तो हिम्मत ही नहीं है...

अगला लेख