बृज भूषण शरण सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली की अदालत ने आरोप तय किए

बृज भूषण ने खुद को निर्दोष बताया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 21 मई 2024 (16:27 IST)
Court frames charges against Brij Bhushan :  दिल्ली की एक अदालत (Court) ने मंगलवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों द्वारा दायर एक आपराधिक मामले में यौन उत्पीड़न, धमकी और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप तय किए।

ALSO READ: UP Lok Sabha Election : बृजभूषण के बेटे को लेकर कांग्रेस ने PM मोदी पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप...
 
बृज भूषण ने खुद को निर्दोष बताया : बृज भूषण ने अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) प्रियंका राजपूत के समक्ष खुद को निर्दोष बताया और सुनवाई की मांग की। बृज भूषण ने कहा कि जब मैं दोषी नहीं हूं तो मैं दोष स्वीकार क्यों करूंगा? अदालत ने मामले में सह आरोपी और डब्ल्यूएफआई के पूर्व सहायक सचिव विनोद तोमर के खिलाफ भी आपराधिक धमकी का आरोप तय किया।
 
बेटे करण भूषण सिंह को टिकट दिया: उत्तरप्रदेश के कैसरगंज से भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सांसद बृज भूषण को उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं दिया गया था। पार्टी ने इस सीट से उनके बेटे करण भूषण सिंह को मैदान में उतारा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

NCERT किताबों में अब भारत और इंडिया के इस्तेमाल पर बहस, क्या बोले एनसीईआरटी के निदेशक

...तो भाजपा को केवल 40 लोकसभा सीटें ही मिलतीं, आदित्य ठाकरे ने क्‍यों किया यह दावा

दिल्ली की हवा को कैसे करें स्वच्छ, पर्यावरणविद सुनीता नारायण ने बताया प्लान

रेल दुर्घटना पर रेलवे बोर्ड ने कहा- ट्रेन टक्कर रोधी प्रणाली युक्त नहीं था मार्ग

राहुल गांधी वायनाड से देंगे इस्तीफा, अब प्रियंका लड़ेंगी उपचुनाव

Maharashtra: धोखा खाए प्रेमी ने महिला को पीट पीटकर मार डाला, लोग तमाशबीन बने रहे

Bihar Bridge Collapsed : उद्घाटन से पहले ही भरभराकर गिरा बकरा नदी पर बना पुल, पानी में समा गए 12 करोड़

राजस्थान में सांसद बने 4 और विधायकों ने दिया इस्तीफा, सचिवालय ने किया स्वीकार

विधानसभा चुनाव 2024, जानिए किस राज्य में कब होगा Assembly election

अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों को लेकर क्या बोले NCERT प्रमुख?

अगला लेख
More