Delhi riots : गवाहों के नाम लीक होने पर कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार

Webdunia
शनिवार, 10 अक्टूबर 2020 (20:25 IST)
नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के दंगों से संबंधित एक मामले में सुनवाई कर रही एक अदालत को सूचित किया गया है कि पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून (यूएपीए) कानून के तहत निरुद्ध आरोपियों को दी गई आरोप पत्र की प्रतियों में गलती से एक दस्तावेज लगा दिया जिसमें कुछ संरक्षित गवाहों का विवरण था।

पुलिस की ओर से पेश विशेष लोक अभियोजक अमित प्रसाद ने अदालत को इस चूक के बारे में जानकारी दी। जांच एजेंसी के संज्ञान में यह बात आई थी कि मामले के संबंध में निहित स्वार्थ के साथ अनेक लोगों ने कम से कम तीन संरक्षित गवाहों से संपर्क किया।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत ने कहा कि जांच अधिकारी की तरफ से गलती हुई। उन्होंने मामले में जांच कर रही दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा को निर्देश दिया कि सभी संरक्षित गवाहों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाए।

अदालत ने आरोपियों और उनके वकील को दस्तावेज लौटाने का आदेश दिया। उसने आरोपी या अन्य किसी व्यक्ति या अधिकारी को संरक्षित गवाहों की पहचान सार्वजनिक नहीं करने तथा उनसे प्रत्यक्ष या परोक्ष संपर्क नहीं साधने का भी निर्देश दिया।
अदालत ने पुलिस को निर्देश दिया कि संरक्षित गवाहों का विवरण हटाकर आरोप पत्र की नई प्रतियां दाखिल की जाएं और उसे इस मामले में आरोपित 15 लोगों और उनके वकीलों को भेजा जाए।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

अलविदा जुमे की नमाज के दौरान भूकंप से गिरी मस्जिद, कई नमाजियों की मौत

राहुल गांधी बोले, भाजपा सरकार के कुप्रबंधन ने बैंकिंग क्षेत्र को संकट में धकेला

UP: प्रयागराज में वायुसेना के सिविल इंजीनियर की गोली मारकर हत्या

थाईलैंड और म्यांमार के बाद अब अफगानिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के 2 झटके

मस्क ने X को अपनी ही कंपनी XAI को 33 अरब डॉलर में बेचा, जानिए क्यों

अगला लेख