घर खरीदारों के लिए क्रेडाई ने पेश किया 'आवास ऐप'

Webdunia
सोमवार, 17 फ़रवरी 2020 (23:43 IST)
नई दिल्ली। निजी क्षेत्र के रियल एस्टेट डेवलपरों की शीर्ष संस्था क्रेडाई ने घर खरीदारों की मदद के लिए ‘क्रेडाई आवास ऐप’ पेश किया है। यह ऐप राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घर खरीदारों और डेवलपरों को सीधे जुड़ने की सुविधा प्रदान करता है। यह ऐप क्रेडाई के 220 शहरों में फैले सदस्यों की परियोजनाओं से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराता है।

क्रेडाई का कहना है कि इस ऐप का मकसद घर खरीदारों को एक विश्वसनीय मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपनी पसंदीदा परियोजनाओं को पहचानें और डेवलपरों से सीधे संपर्क कर सकें। ऐप को एपल ऐप स्टोर और प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ के परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, वन, विधि मंत्री मोहम्मद अकबर सहित छत्तीसगढ़ रेरा के प्रमुख विवेक ढांड ने इसे हाल ही में पेश किया है। इस पहल की घोषणा आवास और शहरी मामलों के लिए राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा लखनऊ में 4 नवंबर 2019 को आयोजित 'प्रथम राष्ट्रीय रेरा सम्मेलन' के दौरान की थी।

क्रेडाई ने बताया कि यह ऐप 220 शहरों की परियोजनाओं को प्रदर्शित करेगा और इसमें 20000 क्रेडाई से संबद्ध डेवलपरों की राष्ट्रव्यापी भागीदारी देखने को मिलेगी। क्रेडाई के अध्यक्ष जक्‍सय शाह ने कहा कि रियल्टी क्षेत्र प्रौद्योगिकी को अपनाने से अधिक विनियमित और कुशल बना है।

क्रेडाई द्वारा विकसित की गई ‘आवास ऐप’ तकनीक की ताकत का लाभ उठाकर डेवलपरों और घर खरीदारों के बीच पारदर्शिता लाने और विश्वास बढ़ाने की दिशा में एक कदम है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

सचिन पायलट का बड़ा आरोप, बोले- भारत को विपक्ष मुक्त बनाना चाहती है BJP

अगला लेख