उत्‍पादन घटाने से क्रूड ऑइल हुआ 4 डॉलर महंगा लेकिन देश में पेट्रोल-डीजल के दाम अपरिवर्तित

Webdunia
मंगलवार, 30 अगस्त 2022 (11:48 IST)
नई दिल्‍ली। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज मंगलवार को भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। तेल उत्‍पादक देशों के संगठन ओपेक ने चीन-अमेरिका जैसी बड़ी अर्थव्‍यवस्‍थाओं में ईंधन की खपत घटने पर अपने उत्‍पादन में कटौती शुरू कर दी है। इसका असर कच्‍चे तेल की आपूर्ति और उसकी कीमतों पर भी दिखना शुरू हो गया।
 
पिछले 24 घंटे में क्रूड का भाव करीब 4 डॉलर प्रति बैरल महंगा हो चुका है। इस बीच मंगलवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट भी जारी कर दिए। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज मंगलवार को भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।
 
राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। ब्रेंट क्रूड के भाव में पिछले 24 घंटे के दौरान बड़ा उछाल आया और इसकी कीमत 104.7 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई। इसी तरह डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी करीब 3.5 डॉलर बढ़कर 96.77 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, नोएडा में पेट्रोल 96.79 और डीजल 89.96, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख