Hanuman Chalisa

नोटबंदी: देशभर में कई जगहों पर तलाशी, 1.2 करोड़ की नकदी जब्त

Webdunia
गुरुवार, 1 दिसंबर 2016 (09:23 IST)
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने नोटबंदी के मद्देनजर करेंसी एक्सचेंजों, हवाला डीलरों व अन्य के पास कालेधन की थाह पाने के लिए बुधवार को देशभर में 40 स्थानों पर तलाशी ली और 1.2 करोड़ रुपए की नकदी जब्त की।
 
एजेंसी ने नई दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में स्थित एक निजी बैंक के अधिकारियों के खिलाफ मनी लांड्रिंग का मामला भी दर्ज किया है। पुराने नोटों को बदलने में कथित अनियमितताओं के लिए आयकर विभाग ने हाल ही में इस बैंक की जांच की थी।
 
अधिकारियों के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ने इस अभियान में लगभग 20 लाख रुपए मूल्य के पुराने नोट, एक करोड़ रुपए मूल्य के नए नोट व 50 लाख रुपए के विदेशी मुद्रा विनिमय से जुड़े कागजात जब्त किए हैं।
 
उन्होंने कहा कि पुराने नोटों की अवैध अदला बदली में लगे हवाला डीलरों व एक्सचेजों के यहां से सारी नकदी व दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। यह कार्रवाई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, गांधीनगर व बेंगलुरू में विभिन्न स्थानों पर की गई।
 
पूर्वी भारत में जिन स्थानों पर तलाशी ली गई उनमें कोलकाता में छह, भुवनेश्वर, पारादीप व गुवाहाटी में दो दो जगह शामिल हैं।
 
निदेशालय के अधिकारियों ने कोलकाता में एक चिकित्सक के परिसर से 10 लाख रुपए की नकदी नए नोटों में जब्त की है। (भाषा) 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल: फायदे ज्यादा या नुकसान? वाहन मालिकों के लिए जरूरी जानकारी

ममता बनर्जी के सांसद भतीजे अभिषेक पर सोनारपुरा में हमला, कपड़े फाड़े, हेलमेट पहनकर बचाई जान

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, आतंकी साजिश का भंडाफोड़, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: 'कमिटमेंट नहीं, अब एक्शन का समय', यही है धरती बचाने का सबसे बड़ा संदेश

उज्‍जैन के महाकाल मंदिर में कपल ने रचाई सगाई, वीडियो वायरल होते ही हंगामा, कैसे प्रतिबंधित एरिया में पहुंचा कैमरा

अगला लेख