Festival Posters

दिल्ली एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग ने 6 माह में 600 करोड़ रुपए की हेरोइन की जब्त

Webdunia
सोमवार, 5 जुलाई 2021 (18:07 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने पिछले 6 महीने में तस्करी कर लाई गई 600 करोड़ रुपए से अधिक की हेरोइन बरामद की है। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस सिलसिले में दिसंबर 2020 से इस साल जून तक कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और 14 मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में 18 विदेशी नागरिक हैं, जबकि दो भारतीय हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इस अवधि में बरामद कुल हेरोइन का वजन करीब 86 किलो है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 600 करोड़ रुपए से अधिक है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए विदेशी आरोपियों में छह अफगानिस्तान के हैं, जबकि 12 लोग अफ्रीकी देशों के रहने वाले हैं, जिनमें युगांडा, जाम्बिया, केन्या, तंजानिया, मलावी और दक्षिण अफ्रीका शामिल है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Exit Poll में बिहार में NDA की वापसी, कितनी मिल सकती है सीटें

OnePlus 15 भारत में 13 नवंबर को लॉन्च होगा, कीमत और फीचर्स लीक, मिल सकता है फ्री गिफ्ट, क्या रहेगी कीमत

Delhi Car Blast: डॉ. शाहीन शाहिद को लेकर बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से भी कनेक्शन आया सामने

दिल्ली ब्लास्ट का क्या है फरीदाबाद कनेक्शन, क्या उमर के साथी थे कश्मीर के 3 डॉक्टर

Delhi Blast: कौन है डॉक्‍टर उमर की चाची तब्‍बसुम, उमर के बारे में चाची ने क्‍यों खाई खुदा की कसम?

सभी देखें

नवीनतम

5 साल तक के बच्चे Railway में कर सकेंगे free यात्रा, नियम में क्या हुआ बदलाव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर किए 1500-1500 रुपये, विपक्ष पर कसा तंज. कहा वो करके दिखाया

दिल्ली धमाका केस में पुलिस को लाल कार की तलाश, आखिर क्या है इस कार का रहस्य

सूडान में महिलाएं, भूख, बमबारी और यौन हिंसा की चपेट में

भूटान से लौटते LNJP अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी, घायलों से मिले

अगला लेख