chhat puja

तट से टकराकर कमजोर हुआ चक्रवात मोंथा, तूफानी बारिश से तबाही, ओडिसा में रेड अलर्ट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 29 अक्टूबर 2025 (08:02 IST)
Cyclone Montha Updates : आंध्र प्रदेश में तट से टकराने के बाद खतरनाक चक्रवाती तूफान मोंथा कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदल गया। जल्द ही इसके गहरे दबाव में बदलने की संभावना है। आंध्रप्रदेश के बाद तूफान ओडिसा की ओर रवाना हो गया। ओडिशा में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
 
आईएमडी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया, गंभीर चक्रवाती तूफान 'मोंथा' ने मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच, काकीनाडा के दक्षिण में, आंध्र प्रदेश और यानम तट को पार कर लिया है। तूफान के तट से टकराने की प्रक्रिया आधी रात के बाद पूरी हो गई।
 
आंध्र प्रदेश में चक्रवात मोन्था ने भारी तबाही मचाई। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, 38,000 हेक्टेयर खड़ी फसलें और 1.38 लाख हेक्टेयर बागवानी फसलें पूरी तरह नष्ट हो गईं। भारी बारिश और तेज हवाओं से राज्य को बड़ा नुकसान हुआ है। कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है। 

120 ट्रेनें, 50 उड़ानें रद्द : दक्षिण मध्य रेलवे जोन की कुल 120 ट्रेनें कैंसिल की गई हैं। इसके अलावा विशाखापट्टनम एयरपोर्ट से सभी 32 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं। वहीं, विजयवाड़ा एयरपोर्ट से 16 और तिरुपति एयरपोर्ट से 4 फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं।
 
अलर्ट पर ओडिशा : ओडिशा में गंजम जिले के गोपालपुर समुद्र तट पर तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग और प्रशासन से लोगों से घरों में ही रहने, गैर-जरूरी यात्रा से बचने और सरकारी सुरक्षा सलाहों का पालन करने की अपील की है।
 
मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने कहा कि राज्य सरकार ने आठ दक्षिणी जिलों में 2,000 से अधिक आपदा राहत केंद्र बनाए हैं। 11,396 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। राज्य में नौ जिलों के स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र 30 अक्टूबर तक बंद कर दिए गए हैं

देवमाली और महेन्द्रगिरि पहाड़ियों जैसे पर्यटक स्थलों में प्रवेश पर रोक लगा दी है और समुद्र तटों पर लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई है। सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां 30 अक्टूबर तक रद्द कर दी हैं।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत विरोधी गतिविधियों का अड्‍डा बना बांग्लादेश, अब हाफिज सईद का करीबी इब्तिसाम ढाका पहुंचा

Nitish Kumar हैं BJP के Puppet, Tejashwi Yadav के बयान से NDA पर क्यों बढ़ा दबाव

Gold : 4,100 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी में 6,250 रुपए की गिरावट, जानिए क्यों गिर रहे हैं दाम

Tej Pratap Yadav : मेरे ऊपर लालू यादव की छत्रछाया नहीं, तेजस्वी और राहुल गांधी को लेकर क्या बोले तेजप्रताप यादव

SIR के दूसरे चरण के एलान पर भड़का विपक्ष, चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु के साथ मध्यप्रदेश में भी विरोध

सभी देखें

नवीनतम

क्या भारत बंद करने वाला है रूस से तेल खरीदना?

तट से टकराकर कमजोर हुआ चक्रवात मोंथा, तूफानी बारिश से तबाही, ओडिसा में रेड अलर्ट

LIVE: आंध्र प्रदेश में मोंथा और जमैका में मेलिसा से तबाही

Cyclone Montha से फसलें हुईं तबाह, कई पेड़ उखड़े, कई इलाकों में बिजली गुल, जानिए क्या हैं हालात

Israel-Hamas Ceasefire: ट्रंप के गाजा पीस प्लान को बड़ा झटका, बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा पर दिया 'पॉवरफुल अटैक' का आदेश

अगला लेख